Search KhabarFast

Press ESC to close

ओमान तट पर जान गंवाने वाले दीक्षित सोलंकी का शव आया भारत, अंतिम संस्कार से पहले DNA टेस्ट की मांग

ओमान तट पर जान गंवाने वाले दीक्षित सोलंकी का शव आया भारत, अंतिम संस्कार से पहले DNA टेस्ट की मांग

Maharashtra News: मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 33 साल के दीक्षित सोलंकी का शव भारत लाया गया। उनका शव लाने के लिए उनका परिवार एयरपोर्ट पहुंचा। वे पहले ऐसे भारतीय नाविक थे जिनकी पिछले महीने ईरान युद्ध के दौरान ओमान के तट के पास हुए एक हमले में जान चली गई थी। 

उनके पिता, अमृतलाल, और बहन, मिताली के लिए, यह 35 दिनों के लंबे इंतजार का अंत था। हालांकि, अब सोलंकी परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दी है। उनका कहना है कि कोई भी अंतिम संस्कार करने से पहले, शव की पहचान साबित करने के लिए एक औपचारिक डीएनए टेस्ट होना चाहिए। 

डीएनए टेस्ट की मांग कर रहा परिवार 

Also read: पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

डीएनए टेस्ट की मांग सिर्फ दुख की वजह से नहीं है, बल्कि पिछले एक महीने में सामने आए कई खतरों कारण हो रही है। इनमें यह बात भी शामिल है कि जहां बचाए गए दूसरे क्रू मेंबर अपने सामान के साथ लौटे, वहीं दीक्षित का लैपटॉप, फोन और उनकी निजी डायरियां नहीं है। डीएनए टेस्ट की यह मौजूदा मांग, अमृतलाल सोलंकी के उस शक का परिणाम है जो उन्हें शुरू से ही था। दरअसल, एक मार्च को हुए हमले के कुछ ही समय बाद, उन्होंने कहा था कि जब तक वे अपने बेटे की लाश अपनी आंखों से नहीं देख लेते, वे उसकी मौत की खबरों को नहीं मानेंगे। 

दीक्षित सोलंकी के पड़ोसी का बड़ा दावा 

परिवार का कहना है कि हमले को लेकर उनको पूरा ब्योरा नहीं दिया गया। इसको लेकर परिवार ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया और शिपिंग कंपनी के स्पष्टीकरण की मांग की। इसके अलावा दीक्षित सोलंकी जिस महावीर नगर के रहने वाले थे। वहां के लोगों का कहना है कि दीक्षित एक शांत स्वभाव वाला लड़का था। उसकी मां के गुजर जाने के बाद अपने परिवार का पेट पालने के लिए वह दोबारा विदेश में काम करने चला गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast