Search KhabarFast

Press ESC to close

‘बाप भी जाएगा…’ खड़गे के बयान पर मचा सियासी बवाल, अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं

‘बाप भी जाएगा…’ खड़गे के बयान पर मचा सियासी बवाल, अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं

Shah Lashehs Out On Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई एक टिप्पणी से रविवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खड़गे के बयान पर हंगामा हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चर्चा के बीच एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

इस पर खड़गे ने जवाब देते हुए कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” उनकी इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में शोरगुल और हंगामे की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

खड़गे की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान की आलोचना करते हुए इसे राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। भाजपा नेताओं ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राजनीतिक विरोध के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहे हैं।

इस विवाद ने भाजपा और कांग्रेस के बीच पहले से जारी राजनीतिक टकराव को और चर्चा में ला दिया है।

भाषण में इन मुद्दों पर भी बोले खड़गे

कार्यक्रम में खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर भी निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कथित वोट चोरी और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात भी कही।

खड़गे ने केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी अपनी बात रखी।

बयान के बाद बढ़ी राजनीतिक तकरार

प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा ने इसे अनुचित राजनीतिक भाषा बताया, जबकि खड़गे के भाषण में चुनाव प्रक्रिया और सरकार की नीतियों से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।

पटना में हुई इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और खड़गे की टिप्पणी को लेकर विवाद चर्चा में बना हुआ है।                                              

 

Also read: पंजाब चुनाव से पहले सुखबीर सिंह बादल ने किया बड़ा ऐलान, 'कांग्रेस-AAP छोड़ किसी से भी गठबंधन को तैयार'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई; विधायकी पर मंडराया खतरा

Bihar News: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित किए जाने की खबर के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी को लेकर भी पार्टी की कार्रवाई

पटना में खरगे के कार्यक्रम में हंगामा, ‘मोदी नहीं जाएगा’ कहने वाले शख्स से मारपीट; कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर विवाद

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के दौरान रविवार, 25 अक्टूबर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast