Search KhabarFast

Press ESC to close

T20 World Cup 2026: मोहम्मद आमिर ने की नई भविष्यवाणी, कहा- भारत जीतेगा या न्यूजीलैंड?

T20 World Cup 2026: मोहम्मद आमिर ने की नई भविष्यवाणी, कहा- भारत जीतेगा या न्यूजीलैंड?

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (8 मार्च) भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी। इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान में भी चर्चा जोरों पर है।

वहां के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने इस मैच को लेकर नई भविष्यवाणी की है। जियो न्यूज के शो 'हंसना मना है' में होस्ट ताबिश हाशमी ने आमिर से पूछा कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है या गेंदबाजी करता है तो कौन जीतेगा। इस पर आमिर ने कहा कि दोनों ही स्थिति में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है।

मैच भारत जीत सकता है

वहीं, शो में शामिल अन्य पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद और राशिद लतीफ ने एक सुर में कहा कि मैच भारत जीत सकता है। आमिर ने अपने तर्क में कहा कि दोनों टीमों की बल्लेबाजी लगभग बराबरी की है, लेकिन न्यूजीलैंड की गेंदबाजी ज्यादा मजबूत और फॉर्म में है। भारत की तरफ से केवल जसप्रीत बुमराह ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

हालांकि, इसी शो के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा एक और वीडियो में आमिर ने कहा कि वर्ल्ड कप का खिताब टीम इंडिया जीतेगी। इससे साफ है कि आमिर ने अपनी भविष्यवाणी में बदलाव किया है। ध्यान रहे कि मोहम्मद आमिर अपनी पुरानी भविष्यवाणियों के कारण पहले ही ट्रोल हो चुके हैं। उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू ने ‘ढोंगी बाबा’ तक कह दिया था। आमिर ने पहले कहा था कि टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल होगा और इंग्लैंड की जीत की भविष्यवाणी की थी।

फेंस को रोमांचक मुकाबले का इंतजार

टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीत लिए और आमिर ने माना कि इंग्लैंड मैच जीत सकता था, लेकिन एक अहम कैच छूटने की वजह से मैच हाथ से निकल गया। आमिर के मुताबिक, अगर हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच पकड़ा होता तो इंग्लैंड लक्ष्य हासिल कर सकता था। अब फाइनल मैच के दिन भारत और न्यूजीलैंड के फैंस पूरी दुनिया में इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत की जीत या न्यूजीलैंड की जीत का रोमांच आज सामने आएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: रोहित शर्मा ने हासिल किया बड़ा किर्तिमान, विराट-धोनी वाले क्लब में बनाई जगह

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 35 रन की अहम पारी खेली।

IPL 2026: विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर विराट ने क्या कहा, आलोचकों को सधे अंदाज में दिया जवाब

IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। लेकिन अब उनको विदेशी खिलाड़ी कहा जाने लगा है। जिसपर विराट ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही आलोचकों को जवाब दिया है।

श्रेयस अय्यर ने दो मैच में की एक ही गलती, साथी खिलाड़ी का भी हुआ नुकसान; अब मंडाराया बैन होने का खतरा!

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर वहीं गलती दोहराई, जो उन्होंने पहले मैच में की थी। पंजाब भले ही दूसरा मुकाबला भी जीत गई लेकिन, अय्यर एक की एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ गई। स्लो ओवर रेट के कारण फिर से अय्यर पर जुर्माना लगाया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast