Search KhabarFast

Press ESC to close

फरीदाबाद की जनता को सीएम सैनी ने दिया बड़ा उपहार, कहा- सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है

फरीदाबाद की जनता को सीएम सैनी ने दिया बड़ा उपहार, कहा- सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले से चयनित युवाओं को बटन दबा कर नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर भेजा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद एक औद्योगिक शहर ही नहीं बल्कि हरियाणा के आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है।

फरीदाबाद में आज 120 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत की चार विकास परियोजनाओं के शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ बनाने के अभियान में स्वच्छता शुभंकर और स्वच्छता कॉमिक का भी अनावरण किया गया है। इस हल्के के विकास के लिए पिछले साढ़े 11  वर्षों में 44 घोषणाएं की जिनमें से 24 का काम पूरा हो चुका है तथा शेष पर कार्य चल रहा है। विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1321 करोड़ 57 लाख रुपए खर्च किए गए। फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में किया जा रहा है विकसित जिसके लिए 390 करोड रुपए की राशि जारी की गई।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि फरीदाबाद के सेक्टर 75 से 89 में बरसाती नाले का निर्माण 144 करोड रुपए की लागत से किया गया। फरीदाबाद से नए विकसित सेक्टरों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए आगरा कैनाल सर्विस रोड को 33 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत चौड़ा और मजबूत किया गया है। सेक्टर 31 में खेल स्टेडियम का निर्माण 20 करोड रुपए की लागत से किया गया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए उठाए अनेक ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए विकसित फरीदाबाद एक व्यापक विजन है। जहां हर नागरिक को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उच्च जीवन स्तर मिले। फरीदाबाद के सेक्टरों के भीतर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए जंक्शनों का सुधार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि फरीदाबाद शहर के 50 कम्युनिटी सेंटर और 300 सार्वजनिक पार्कों में प्रथम चरण में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत एक नेचर पार्क का करवाया जाएगा निर्माण। इस पार्क पर लगभग 10 करोड रुपए की लागत आएगी। ग्रेटर फरीदाबाद में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार जमीन देने का काम करेगी। सेक्टर-8 में PPP मोड पर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोला जाएगा। HSIIDC  द्वारा आईएमटी के सेक्टर 66 को वाणिज्य सेक्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेक्टर-12 के स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल को भी संचालित अपग्रेड और संचालित करवाया जाएगा। विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने अलग से 5 करोड रुपए देने की घोषणा की।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast