Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे केरलम को ईश्वर ने अपार संभावनाएं और संसाधन दिए हैंयहां समुद्र में ब्लू इकोनॉमी के अवसर हैंपर्यटन के क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं लेकिन फिर भी केरलम विकास की दौड़ में बाकी राज्यों से पीछे होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि LDF-UDF की सरकारों ने कभी भी इस क्षेत्र की परवाह नहीं की। यहां कनेक्टिंग सड़कों का हाल बेहाल है। यहां कई वर्षों से एक भी बड़ा पुल नहीं बना हैमेडिकल कॉलेज की हालत इतनी खराब है। जहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की इतनी कमी हो वहां आपका जीवन स्तर कैसा होगा इसका हर कोई अंदाजा लगा सकता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि, "पूर्वोत्तर में ईसाई समाज की संख्या बहुत है, एक राज्य को छोड़कर पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में NDA की सरकार है और वहां पिछले 50-60 सालों में जो काम नहीं हुआ है वह हमने करके दिखाया है। गोवा में ईसाई समाज निर्णायक है, वहां लगातार भाजपा-NDA की सरकार है। वह विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। केरलम में भी NDA की सरकार बनेगी तो केरलम विकास की नई ऊंचाइयों को पाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "यहां सबरीमाला रेलवे परियोजना इस क्षेत्र में नई संभावनाओं को खोल सकता हैइससे सबरीमाला तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगीस्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे लेकिन प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को लटका कर रखा। तिरुवल्ला को इसका नुकसान हो रहा है। जब भाजपा की डबल इंजन सरकार आएगी तो ऐसी सभी रुकावटें हटेंगी- यह मोदी की गारंटी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast