Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी का LDF पर बड़ा आरोप, BJP-आरएसएस से सांठगांठ का किया दावा

राहुल गांधी का LDF पर बड़ा आरोप, BJP-आरएसएस से सांठगांठ का किया दावा

Rahul Gandhi in Keralaकेरलम के अलप्पुझा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरआरएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद लेफ्ट फ्रंट के पास कुछ नहीं बचेगा। उनकी नीतियां अब लेफ्ट की नहीं है। लेफ्ट के कार्यकर्ताओं को जो बात सबसे ज्यादा परेशान कर रही है वह यह है कि आज कोई छिपा हुआ हाथ है जो लेफ्ट सरकार चला रहा है। छिपा हुआ हाथ सांप्रदायिक है, वह भारत के संविधान को नहीं मानता, यह भारत के लोगों को बांटता है, भारत के लोगों पर हमला करता है, भारत के लोगों को अपमानित करता है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "केरलम में सभी लोग देख सकते हैं कि केरलम में भाजपा, RSS और CPI(M) के बीच एक रिश्ता है। लेफ्ट फ्रंट के ज्यादातर नेता यह बात समझते हैं, लेफ्ट फ्रंट में दो तरह के नेता हैं। जो अवसरवादी नेता हैं जो सत्ता में आना चाहते हैं वे सत्ता में आने के लिए कुछ भी करेंगे और दूसरी तरफ वे नेता हैं जो अवसरवादी नहीं हैं, जिन्होंने कई साल एक विचाराधारा के लिए काम किया और आज उन्हें ठगा हुआ महसूस हो रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री हर रोज़ मुझ पर और कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हैं। लेकिन वे केरल के मुख्यमंत्री या उनकी सरकार पर हमला क्यों नहीं करते? लगभग हर भाषण में वे धर्म की बात करते हैं। फिर भी, जब केरल में भगवान अयप्पा के मंदिर से सोना चोरी हुआ, तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। वे मंदिर को भूल गए, वे धर्म को भूल गए - क्योंकि वे केरल के मुख्यमंत्री को बचाना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी जानते हैं कि LDF उन्हें कभी चुनौती नहीं देगा। इसीलिए UDF ही उनका असली निशाना है।

राहुल गांधी ने कहा कि संसद में जब पांच-छह महिला सांसद खड़ी होती हैं, तो प्रधानमंत्री को लगता है कि वे उन पर हमला करने की कोशिश कर रही हैं। इसी तरह, जब कुछ लोग केरल के मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाते हैं, तो उनके साथ अत्यधिक बल का प्रयोग किया जाता है। विरोध को स्वीकार करने के बजाय, ये नेता असहमति को एक खतरे के रूप में देखते हैं। यह दर्शाता है कि सत्ता किस तरह डर और अलगाव पैदा कर सकती है। वे लोगों के साथ अपना जुड़ाव पहले ही खो चुके हैं। चुनाव बस इस बात की पुष्टि ही करेगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

नासिक में कुआं बना मौत की वजह, कार गिरने से एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत नौ सदस्यों की जान गई

Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक मारुति एर्टिगा कार 125फीट गहरे कुएं में गिर गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के 9सदस्यों की मौत हो गई। सभी मृतक दरगोडे परिवार के हैं, जो दिंडोरी के इंदौर गांव के रहने वाले थे। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast