Search KhabarFast

Press ESC to close

AAP के सभी आरोपों का जवाब राघव चड्ढा ने दिया, कहा- घायल हूं, इसलिए घातक...

AAP के सभी आरोपों का जवाब राघव चड्ढा ने दिया, कहा- घायल हूं, इसलिए घातक...

Raghav Chaddha Lashehs Out On AAP:राघव चड्ढा और आम आदमी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। 3 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। अब राघव चड्ढा ने वीडियो नोट जारी करते हुए आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। 

राघव चड्ढा ने कहा कि मेरे खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एक जैसी भाषा और एक जैसे आरोप। उन्होंने कहा कि पहले मुझे लगा कि इसका जवाब नहीं देना चाहिए लेकिन, फिर मुझे लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो वो सच लगता है। 

राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार 

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि कि एक दिन बताया जाए जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैंने उसका साथ न दिया हो। संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आप उसकी फुटेज निकालकर दिखा दीजिए। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP की तरफ से मुझे किसी नेता ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर को हटाने वाले प्रस्ताव पर साइन करने के लिए नहीं कहा गया। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दस सांसद हैं। जिनमें से छह या सात ने खुद इस याचिका पर साइन नहीं किया। तीसरे आरोप का जवाब देते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि मैं सदन में चीखने, चिल्लाने , गाली देने या माइक तोड़ने नहीं गया। मैं जीएसटी से लेकर बेरोजगारी और पंजाब के मुद्दे भी उठाए हैं। 

2 अप्रैल को शरू हुई रस्साकशी 

दरअसल, 2 अप्रैल को आम आमदी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता के पद से हटा दिया। साथ ही संसद में बोलने की समयसीमा पर पाबंदी लगा दी। जिसके बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए। दूसरी तरफ आप के नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना और अनुराग ढांडा ने एक साथ राघव चड्ढा पर निशाना साधा। अनुराग ढांडा ने यहां तक कहा कि वह मोदी सरकार से डर गए हैं। आतिशी मार्लेना ने कहा कि राघव चड्ढा भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते देख चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान बंगाल से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है।

अपने घर में अलग-थलग पड़े राहुल! थरूर से लेकर कमलनाथ तक मिला रहे मोदी सरकार की 'हां में हां'?

Rift In Congress: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार के रुख को लेकर आक्रामक है और सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast