Search KhabarFast

Press ESC to close

श्रेयस अय्यर ने दो मैच में की एक ही गलती, साथी खिलाड़ी का भी हुआ नुकसान; अब मंडाराया बैन होने का खतरा!

श्रेयस अय्यर ने दो मैच में की एक ही गलती, साथी खिलाड़ी का भी हुआ नुकसान; अब मंडाराया बैन होने का खतरा!

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर वहीं गलती दोहराईजो उन्होंने पहले मैच में की थी। पंजाब भले ही दूसरा मुकाबला भी जीत गई लेकिनअय्यर एक की एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ गई। स्लो ओवर रेट के कारण फिर से अय्यर पर जुर्माना लगाया गया। 

श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहींप्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर 6-6 लाख रुपए या मैच फीस का 25 फीसदी फाइन लगाया गया है। 

अय्यर पर बैन होने का खतरा मंडराया! 

श्रेयस अय्यर की स्लो ओवर रेट के मामले में इस सीजन की दूसरी गलती थी। इसलिए अय्यर पर 12 लाख का रुपए का जुर्माना लगाया गया था। अब 3 अप्रैल को दूसरी बार ये गलती दोहराई गई। इसलिए उन पर 24 लाख का जुर्माना लगा और टीम के खिलाड़ियों को नतीजा भुगतना पड़ा। पहले तीसरे बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर बैन लगने की बात थी लेकिन अब नियम बदल चुका है। आईपीएल 2025 में अब नया डिमेरिट प्वाइंट सिस्टम लागू किया गया है। अब मैच रेफरी जो भी सजा देंगेउसके साथ खिलाड़ी या टीम ऑफिशियल को डिमेरिट प्वाइंट मिलेंगे।     

पंजाब का शानदार प्रदर्शन जारी 

आईपीएल 2026 में पंजाब का शानदार प्रदर्शन जारी है। पंजाब ने दूसरे मुकाबले में चेन्नई को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे मुकाबले में जीत हासिल की। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। जिसके बाद पंजाब ने 210 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब ने गुजरात को विकेट से हरा दिया था। उस मैच में कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी। जिसमें चौके और छक्के शामिल थे। अब पंजाब का अगला मुकाबला अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें