Search KhabarFast

Press ESC to close

West Bengal Election:अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा मामले में एक्शन, डीसीपी समेत चार ऑफिसर निलंबित

West Bengal Election:अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा मामले में एक्शन, डीसीपी समेत चार ऑफिसर निलंबित

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा हुआ था। अब इस मामले में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस उपायुक्त समेत चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। 

इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। रविवार सुबह 11 बजे तक इन अधिकारियों को चुनाव आयोग के कार्यालय में रिपोर्ट सौंपनी होगी। निलंबित किए गए अधिकारियों में पुलिस उपायुक्त सिद्धार्थ दत्त, अलीपुर थाने के प्रभारी प्रियंकर चक्रवर्ती, अतिरिक्त थाना प्रभारी चंडीचरण बंद्योपाध्याय व पुलिस सार्जेंट सौरभ चट्टोपाध्याय का नाम शामिल है। 

अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी 

बता दें कि ये अधिकारी भवानीपुर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री व ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से पहले हाजरा मोड़ से रोड शो का आयोजन किया गया था। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। अमित शाह का जुलूस जैसे ही कालीघाट में ममता के घर के सामने से निकला, माहौल तनावपूर्ण हो गया। टीएमसी समर्थकों ने शाह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

इसके बाद भाजपा समर्थकों के साथ भिड़ंत हो गई, जो हाथापाई में बदल गई। इसके अलावा इस घटना में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 35 से 40 लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें