Search KhabarFast

Press ESC to close

बसपा को मजबूत करने में लगी मायावती, आकाश आनंद को दिया प्रमोशन

बसपा को मजबूत करने में लगी मायावती, आकाश आनंद को दिया प्रमोशन

UP Vidhan Sabha Chunav: बसपा के संस्थापक कांशीराम ने दलित समुदाय के बीच राजनीतिक चेतना जगाई, जिसके बाद सियासत की तस्वीर ही बदल गई थी। मायावती ने एक नहीं, बल्कि चार बार सरकार बनाई लेकिन फिर भी बसपा की सियासत डगमगाती हुई नजर आ रही है। पिछले डेढ़ दशक में बसपा काफी कमजोर हुई। इस समय में पार्टी के पास एक भी लोकसभा सांसद नहीं है और यूपी में सिर्फ एक विधायक है। ऐसे में मायावती 2027 के चुनाव से पहले बसपा को दोबारा से खड़ा करने की कोशिश में लगी हुई हैं।

आकाश आनंद को दिया प्रमोशन

बसपा को बचाए रखने की चुनौतियों के बीच मायावती ने गुरुवार, 28 अगस्त को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। बसपा के बदलाव से एक बात तो साफ है कि मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को नंबर-2 की पोजीशन दी है और साथ ही पार्टी में तीन से बढ़ाकर छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बना दिए हैं। मायावती ने आकाश आनंद का प्रमोशन करते हुए मुख्य राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया है। इसके अलावा छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाने के साथ-साथ यूपी सहित लगभग डेढ़ दर्जन प्रदेश अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की है। मायावती ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विश्वनाथ पाल को बनाए रखा, तो बसपा में पावरफुल माने जाने वाले रामजी गौतम का पावर ही छीन लिया।

पार्टी में 6 राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर

बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को पार्टी संगठन में बदलाव किए हैं, जिसमें आकाश आनंद को मुख्य राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया है. साथ ही रामजी गौतम, रणधीर सिंह बेनीवाल,  राजाराम, अतर सिंह राव, लालजी मेधांकर और धर्मवीर सिंह अशोक को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया है। पार्टी में अभी तक तीन राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हुआ करते थे, जिसे बढ़ाकर अब छह कर दिया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें