
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश का जनपद सहारनपुर गोलियों की दड़दड़ाहट से गूंज उठा एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की गोली मारकर बदमाशों ने की निर्मम हत्या पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यूपी के सहारनपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें गंगोह कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैनपुरा में 2 सगे भाइयों की दिन निकलते ही गोली मारकर हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्राम मैनपुरा निवासी मुन्नू भगत पुत्र दाताराम व लील्लु पुत्र दाताराम प्रतिदिन गांव भोगिमाजरा स्थित अपने खेत पर देवताओं की पूजा करने जाते थे,बताया जा रहा है दोनों भाई क्षेत्र में भगत के नाम से जाने जाते थे और दोनों भक्ति किया करते थे आज भी सुबह लगभग जैसे ही 5 बजे हर रोज की तरहा दोनों भाई पूजा के लिए गए तो अज्ञात बदमाशों ने दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए जिसके बाद जब कई घण्टे बाद अपने घर वापिस नहीं लौटे तो उनका भाई उन्हें देखने के लिए अपने खेत पर पहुँचा,जहां दोनों भाइयों के गोली लगे शव देखकर उसने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी एसपी देहात मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी जांच के लिए मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले पर सहारनपुर एसएसपी आकाश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो सगे भाइयों का शव खेत में पाया गया है जिन को गोली मारी गई है। मेरे साथ अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और टीम गठित कर लोगों की तलाश में लगा दिया गया है जल्द ही इन लोगों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Leave a comment