lok sabha election 2024: ‘…इनको पता है कि इन्हें 400 पार मिलने वाले हैं’ EVM को लेकर प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान

lok sabha election 2024: ‘…इनको पता है कि इन्हें 400 पार मिलने वाले हैं’ EVM  को लेकर प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान

Priyanka Gandhi in Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहरानपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रोड़ शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।  जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और वह 108वां कमल छिपा दिया।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि या तो इन्होंने कुछ गड़बड़ पहले से कर रखी है कि इनको पता है कि इन्हें 400 पार मिलने वाले हैं। अगर देश में ऐसा चुनाव हो जिसमें EVM में कोई गड़बड़ न हो तो मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि ये 180 से ज्यादा सीटें नहीं ले सकते, उससे भी कम सीटें लेंगे। उन्होंने कहा कि आज जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, 'सत्ता' के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है।

10 हजार के लिए किसान आत्महत्या कर रहे है-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज मोदी जी के इर्द-गिर्द सिर्फ 'हां में हां' मिलाने वाले लोग हैं, क्योंकि वे मोदी जी से डरते हैं। मोदी जी को देश के किसानों, महिलाओं, युवाओं की तकलीफें नजर नहीं आती हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान 10 हजार रुपए के कर्ज के लिए आत्महत्या कर रहा है और मोदी जी अरबपतियों के लाखों-करोड़ों के कर्ज माफ कर रहे हैं।

Leave a comment