Mahakumbh 2025: क्या है संगम नोज, क्यों उमड़ रही यहां सबसे ज्यादा भीड़

Mahakumbh 2025: क्या है संगम नोज, क्यों उमड़ रही यहां सबसे ज्यादा भीड़

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के दौरान प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया है। देर तो संगज नौज पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच गई। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई और इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके बाद सबके मन में यह सवाल उठता है कि आखिर संगम नोज क्या है, वहां पर उतनी भीड़ क्यों होती है।

क्या है संगम नोज

आपको बता दें कि इसके आकार की वजह से इसका नाम संगम नोज पड़ा है। यह जगह स्नान करने के लिए काफी अहम मानी जाती है। बताया जाता है कि यह पर यमुना और सरस्वती गंगा से मिलती है। इसी वजह से साधु-संत इसी जगह पर स्नान करते हैं। वहीं, श्रद्धालु भी इसी जगह पर स्नान को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए संगम नोज के क्षेत्र को बढ़ाया गया था। पहले इस घाट पर 50 हजार से ज्यादा लोगों के स्थान की व्यवस्था बनाई गई थी। लेकिन इस बार महाकुंभ में हर घंट 2 लाख लोगों के स्नान करने की तैयारी की गई है। 2019 की तुलना में इस बार संगम नोज के क्षेत्र को बढ़ाया गया है।

इसी जगह पर पहुंचने को लेकर मची भगदड़

जानकारी के अनुसार, भारी संख्या में लोगों संगम नोज पहुंचना चाह रहे थे। जिसकी वजह से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई। फिलहाल, पुलिस ने सभी रास्तों को खोल दिया है और भीड़ को डायवर्ट किया। जिसके चलते स्थिति नियंत्रण में आई है।

 

Leave a comment