Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

UP News: यूपी के प्रतापगढ़ के महुली वार्ड से एक दर्दनाक खबर लगातार बारिश के बीच गुरुवार तड़के 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। मलबे में दबने से प्रमोद श्रीवास्तव, पत्नी रीता, बेटा नितिन, बहू माधुरी और दो मासूम बच्चों माधव और अद्विक की मौत हो गई। परिवार का बड़ा बेटा अमन गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ के महुली वार्ड में गुरुवार तड़के लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बेटा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे महुली वार्ड में शोक की लहर है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: पंचकूला FD स्कैम में बड़ी कार्रवाई, ED ने करोड़ों की संपत्ति की जब्त, 9 आरोपियों पर शिकंजा

Haryana News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने कोटक महिंद्रा बैंक धोखाधड़ी मामले में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एमसी) पंचकूला के 107.24 करोड़ रुपये के गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है।

हरियाणा के करनाल में बेखौफ बदमाशों का आतंक, 28 वर्षीय बीरू वाल्मीकि की सरेआम गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Haryana News: हरियाणा के करनाल में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय बीरू वाल्मीकि की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब बीरू एक्टिवा पर सवार होकर हांसी रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, चमोली में मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित; बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Uttarakhand Heavy Rains: उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलंग के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को उस समय अवरुद्ध हो गया जब सड़क पर मलबा गिर गया। चमोली जिला प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद हेलंग के पास राजमार्ग पर मलबा और ढीली चट्टानें गिर गईं, जिससे अधिकारियों को इस मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast