Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के करनाल में बेखौफ बदमाशों का आतंक, 28 वर्षीय बीरू वाल्मीकि की सरेआम गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

हरियाणा के करनाल में बेखौफ बदमाशों का आतंक, 28 वर्षीय बीरू वाल्मीकि की सरेआम गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Haryana News: हरियाणा के करनाल में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय बीरू वाल्मीकि की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब बीरू एक्टिवा पर सवार होकर हांसी रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और एहतियातन कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बीरू को करनाल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दुकानदारों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके।

पुरानी रंजिश की आशंका

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का एंगल सामने आने की बात सूत्रों के हवाले से कही जा रही है। वहीं, परिजन भी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि बीरू किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था।

सोशल मीडिया पर भी था सक्रिय

बताया जा रहा है कि बीरू करनाल के सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला था और सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर उसके हजारों फॉलोअर्स थे। वह नियमित रूप से अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाकर पोस्ट करता था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी और हमलावर कौन थे, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया हरियाणा का हिसार, पति-पत्नी और 12 साल की मासूम को लगी गोली; 6 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Haryana News: हरियाणा के हिसार में बुधवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने कांवड़ियों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। यह वारदात दयानंद कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क और शिव मंदिर के पास हुई, जहां कांवड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार होकर आए 5 से 6 बदमाशों ने करीब छह राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

Uttarakhand News: गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, आसन बैराज से छोड़ा गया बाढ़ का पानी

Gangotri-Yamunotri Route Landslides: उत्तरकाशी जिले में सड़क अवरोध और लगातार भूस्खलन के कारण गंगोत्री और यमुनात्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गए हैं। वहीं, देहरादून में अधिकारियों ने आसन नदी में जल प्रवाह में अचानक वृद्धि के बाद आसन बैराज से बाढ़ का पानी छोड़ा है।

Uttarakhand News: संस्कृत शिक्षा को वैश्विक पहचान दिलाने में उत्तराखंड की बड़ी पहल, भारत-नेपाल सहयोग पर जोर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत महामहिम डॉ. सुरेन्द्र थापा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्कृत के बढ़ते वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए भारत और नेपाल के मध्य गहन शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि संस्कृत के क्षेत्र में अनुसंधान, विद्वत्ता तथा शैक्षिक अवसरों को नई गति प्रदान की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast