Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, परिवार में कोहराम

Bihar News: पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, परिवार में कोहराम

Bihar News: बिहार के पटना में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक परिवार के साथ हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार का एक लड़का और एक लड़की गंगा नदी में डूब गए। ये घटना पटना से सटे कच्ची दरगाह के गंगा घाट पर पीपा पुल के ठीक बगल में घटी है। इस घटना के बाद परिवार वालों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सबसे पहले नदी थाना के SHO सद्दाम हुसैन अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। फिर रुस्तमपुर थाने की पुलिस टीम और राघोपुर ब्लॉक के सीओ भी पहुंच गए। 

जैसे जैसे जानकारी हुईकई जनप्रतिनिधि भी घटना स्थल पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया और SDRF की टीम बुलाने को लेकर पहल शुरू किया। घाट पर पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों में पटना सदर प्रमुख के प्रतिनिधि नरेशचंद्र प्रसाद और सबलपुर पंचायत के मुखिया मंसूर आलम का नाम उल्लेखनीय है। गंगा में डूबने से लड़के का नाम निशांत कुमार और लड़की मानसी कुमारी है। दोनों कच्ची दरगाह के आलमपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर आए थे। दोनों का एक दूसरे से रिश्ता ममेरा फुफेरा भाई बहन का है। निशांत और मानसी अपने कई रिश्तेदार के साथ कच्ची दरगाह में पीपा पुल के पास गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। 

जानकारी के मुताबिक, एक डूबने वाले को बचाने के दौरान एक एक कर सात लोग नदी में डूबने लगे। इनमें से पांच लोग तो बचा लिए गए। लेकिन दो लोग गंगा में विलीन हो गए। गंगा घाट पर पुलिस और प्रशासन के साथ परिजन SDRF का इंतजार करते रहे। लेकिन SDRF की टीम पहुंची 3 बजकर 50 मिनट परजबकि घटना घटी थी करीब 11 बजे। यानी SDRF पहुंचने में करीब पांच घंटे का वक्त लग गया। 

परिवार में पसरा मातम 

इस दौरान पीड़ित परिवार की महिलाएं गंगा के तट पर बैठी रोटी बिलखती रही। हालांकि SDRF टीम आने के पहले स्थानीय गोताखोर गोलू ने अपने टीम के साथ गंगा में डूबने वाले का तलाश शुरू कर दिया था। स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम ने शाम छह बजे तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नोएडा के बाद फरीदाबाद में सैलरी बढ़ाने की मांग तेज! कर्मचारियों का फुटा गुस्सा

Haryana News:नोएडा के फेज-2 में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 अप्रैल को प्रदर्शन हिंसक हो गया। नोएडा में कर्मचारियों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। अब प्रदर्शन की आच नोएडा से फरीदाबाद तक पहुंच गया है।

Bihar News:48 घंटे का इंतजार और बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! CM हाउस में मंथन का दौर जारी

Bihar News: बिहार की राजनीति में अगल 48 घंटे काफी अहम माने जा रहा हैं। वैसे तो किसी को नहीं पता की नीतीश कुमार कब कौन सा फैसला लेंगे लेकिन, उन्होंने 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जिसके काफी मायने निकाले जा रहे हैं।

UP News: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों को आग के हवाले कर जताया विरोध

Noida Salary Hike Protest: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा फेज-2 (होजरी कॉम्प्लेक्स) में सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक रूप ले गया। तीन-चार दिनों से चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उनमें आग लगा दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast