Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के रतिया में दर्दनाक हादसा, लोडर की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, हिरासत में आरोपी

हरियाणा के रतिया में दर्दनाक हादसा, लोडर की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, हिरासत में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के रतिया में ट्रैक्टर-लोडर की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के मामले में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब मृतक के परिजनों और जानकारों ने पोस्टमार्टम करवाने तथा शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन हादसे के जिम्मेदार चालक की गिरफ्तारी और हादसे में शामिल लोडर को पुलिस कब्जे में लेने की मांग पर अड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना प्रभारी परवीन कुमार ने पुलिस टीम के साथ तत्परता से कार्रवाई करते हुए लोडर को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने वर्कशॉप संचालक के बेटे सुखविंदर सिंह को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 15 निवासी करीब 65 वर्षीय जीत सिंह सोमवार शाम साइकिल पर अपने घर की तरफ जा रहे थे। एफआईआर में मृतक के पुत्र राजकुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शाम करीब 7 से 7:15 बजे के बीच जब उनके पिता महांगा सिंह वर्क्स की दुकान के साथ वाली गली के पास पहुंचे, उसी दौरान वर्कशॉप के अंदर खड़े ट्रैक्टर-लोडर को बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान लोडर की चपेट में आने से जीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रैक्टर-लोडर और दीवार के बीच आ गए

हादसा इतना जबरदस्त था कि जीत सिंह ट्रैक्टर-लोडर और गली की दीवार के बीच आ गए। उनके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं, जबकि टक्कर के कारण गली की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल रतिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम से इनकार, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान परिजनों ने हादसे को लेकर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और न ही शव लेंगे।

वर्कशॉप से लोडर कब्जे में लिया, सुखविंदर को हिरासत में लिया

इसके बाद शहर थाना प्रभारी परवीन कुमार पुलिस टीम के साथ महांगा सिंह वर्क्स पहुंचे और हादसे में शामिल ट्रैक्टर-लोडर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वर्कशॉप संचालक के बेटे सुखविंदर सिंह को भी हिरासत में लिया है।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी परवीन कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और हिरासत में लिए गए सुखविंदर सिंह से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले

UP News: राजधानी लखनऊ के उत्तरी जोन पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में उपनिरीक्षकों के साथ-साथ एक आरक्षी को भी नई तैनाती दी गई है। अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों और चौकियों में पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Uttarakhand News: छात्रसंघ चुनाव में ABVP की जीत पर CM धामी ने दी बधाई, बोले- युवाओं ने दिया स्पष्ट संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छात्रसंघ चुनावों में कई कॉलेजों में ABVP प्रत्याशियों ने प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast