
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों जहरीला पदार्थ के सेवन कर मौत को गले लगा लिया। मृतकों में माता-पिता के साथ 3 बच्चे भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
यह घटना मथुरा के महावन थाना क्षेत्र स्थित गांव खप्पर पुर का मामला है। बताया जा रहा है कि दूध में मिलाकर नशीला पदार्थ लिया गया था। जिसकी वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते एसएसपी श्लोक कुमार और डीएम चंद्र प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे।एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा गया था। रात में सोते समय दूध में मिलाकर बच्चों समेत दम्पत्ति ने नशीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। सुबह के समय घर में चहल-पहल न होने पर पडोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर 3 बच्चों समेत दम्पत्ति के शव बरामद किए। चार पाई पर मासूम बच्चे मृत अवस्था में पड़े मिले।
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, मृतक मनीष खेती करता था। सुबह के समय उनके रिश्तेदार ने घर पर कोई हलचल नहीं देखी, तो वह गेट कूदकर घर के अंदर जाकर देखा तो अंदर सभी मृत अवस्था में थे। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला। मृतक के मोबाइल में सुसाइड का वीडियो भी मिला है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सभी साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। साथ ही जांच में जुट गई है।
Leave a comment