
Haryana News: हरियाणा के करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में पिकअप गाड़ी ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर जा रहे व्यक्ति उसकी पत्नी और उसका बच्चा तीन लोग शामिल थे। इसमें बाइक चालक व्यक्ति जिसने हेलमेट डाला था। कुछ नुकीली चीज लगने से उसका गला कट गया और गला कटने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौजूदा लोगों ने बताया कि पिकअप वाला अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया वही मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं जो घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यही बताया जा रहा है पिकअप ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी जिसके बाइक गिर जाती है और जो बाइक चला रहा था उसे व्यक्ति ने हेलमेट पहना था अभी तक किस वजह से उसकी गर्दन कटी यह नहीं पता लग पाया लेकिन गला कटने से उसकी मौत हो जाती है।
जांच में जुटी पुलिस
यह हादसा करनाल आईटीआई चौक से पहले नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर हुआ। जहां हादसे के बाद जाम की स्थिति भी पैदा हो गई जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठीक किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस हादसे की जांच में जुट गई।
Leave a comment