Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें ताजा भाव; क्यों रेट हो रहे कम

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें ताजा भाव; क्यों रेट हो रहे कम

Gold-Silver Price Drops: अंतराष्ट्रीय मार्केट में एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्च तेल के बढ़ते भाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। जिसके कारण सोने-चांदी की कीमत पर दवाब पड़ा है।

बता दें कि स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.20 गिरकर 5,165.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 5,171.40 डॉलर प्रति औंस पर व्यापार करता दिखा। चांदी के भाव में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सिल्वर 85.82 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा।

सोने-चांदी का भाव गिरा

गुरुवार यानी 12 मार्च को को सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी स्थानीय भाव के मुताबिक, चांदी  की कीमत 2 लाख 59 हजार 100 रुपए प्रति किलो रही, जबकि 18 कैरेट चांदी  का भाव 2 लाख 57 हजार 300 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 57 हजार 750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा सोना जेवराती 23 कैरेट की कीमत 1 लाख 51 हजार 440 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 45 हजार 130 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3फीसदी अतिरिक्त जीएसटी भी देना होगा।

क्या कहना है विशेषज्ञ का

एक रिपोर्ट के मुताबिक सोने के भाव में आई ये गिरावट कमजोरी नहीं बल्कि बाजार में अस्थाई ठहराव का संकेत हैं। बढ़ती महंगाई की उम्मीदों ने डॉलर को फिर से मजबूत किया है निकट भविष्य में फेड द्वारा कटौती की संभावनाओं को टाल दिया है। ऐसे में निवेशकों ने फिलहाल सोने से किनारा कर लिया है। क्योंकि बाजार में एक समय में सिर्फ ही सुरक्षित निवेश को जगह दे सकता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट! 26 से 30 सितंबर तक...लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, इस दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Banking Services: सितंबर महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में अगर आपका बैंक का काम पेंडिंग है, तो बिना देर किए काम समय पर निपटा लें। बता दें, 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इसके बाद भी आप बैंक का काम नहीं करा सकेंगे।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम चढ़े, MCX पर सिल्वर 1% से ज्यादा उछली

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

Gold-Silver Price Today 19 September 2026: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन सोना महंगा! दिल्ली से चेन्नई तक बढ़े दाम, चांदी भी चढ़ी

Gold-Silver Price Today 19 September 2026: देश में सोने और चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। 19 सितंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि मुंबई में यह 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 1,600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और एक सप्ताह में इसकी कीमत करीब 1 फीसदी बढ़ी है। दूसरी ओर, चांदी भी महंगी हुई है और 19 सितंबर की सुबह इसका घरेलू भाव 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 66.70 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने-चांदी की कीमतों पर घरेलू परिस्थितियों के साथ-साथ वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast