Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन है फारूक अब्दुल्ला पर पिस्टल तानने वाला, क्यों की हत्या की कोशिश; हुआ बड़ा खुलासा

कौन है फारूक अब्दुल्ला पर पिस्टल तानने वाला, क्यों की हत्या की कोशिश; हुआ बड़ा खुलासा

Firing On Farooq Abdullah:जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक हमले में बाल-बाल बच गए। ये हमला एक शादी समारोह में हुआ, जिसमें फारूक अब्दुल्ला पहुंचे हुए थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान हमलावर ने उनपर फायरिंग की कोशिश की। हालांकि, इस हमले में उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हमलावर को भी हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान ये हमला हुआ। हमलावर ने जिस बंदूक से गोली चलाई, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

कौन है हमलावर

फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले आरोपी का नाम कमल सिंह है। वह जम्मू के पुरानी मंडी का रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल सिंह का जन्म 1963 में हुआ था। जम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में उसकी कई दुकानें हैं। वह इन दुकानों से मिलने वाले किराए से अपना घर चलाता है। पुलिस की पूछताछ में कमल सिंह ने बताया कि वह 20 साल से फारूक अब्दुल्ला की हत्या करना चाहता था। उसने कहा कि यह मेरा पर्सनल एजेंडा था। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ हो रही है।

चश्मदीदों ने क्या कहा

शादी समारोह में मौजूद राकेश सिंह ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस लीग के लीगल सेल के अध्यक्ष की बेटी का विवाह था। हम सब बैठे हुए थे तभी एक आदमी आया और उसने फारूक अब्दुल्ला पर पिस्टल तान दी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पिता बहुत बड़े खतरे से बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जेड प्लस और एनएसजी सुरक्षा होने के बावजूद एक पूर्व सीएम के पास हमलावर कैसे पहुंच गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें