Delhi News: शराब के नशे में बेटे की हैवानियत, मां को धक्का देकर मौत के घाट उतारा; पुलिस ने दबोचा

Delhi News: शराब के नशे में बेटे की हैवानियत, मां को धक्का देकर मौत के घाट उतारा; पुलिस ने दबोचा

Delhi News: दिल्ली के थाना सीमापुरी इलाके में घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। E-44 शंकर वाली गली में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब रात 11:50 बजे नशे में धुत बेटे ने अपनी मां को धक्का दे दिया, जिससे वह सीढ़ियों से गिर गईं। घायल हालत में उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला पूर्वी दिल्ली के थाना सीमापुरी इलाके के E-44 शंकर वाली गली का है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान हमीदून निशा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना करीब रात 10:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हमीदून निशा नमाज पढ़कर घर में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए ऊपर गई थीं। इसी दौरान उनके बेटे शेर अली ने, जो कथित तौर पर नशे की हालत में था, अपनी मां को धक्का दे दिया। धक्का लगने से महिला सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे शेर अली को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a comment