बंदर को मिली उम्रकैद की सजा, 250 से ज्यादा लोगों को कर चुका हैं घायल

बंदर को मिली उम्रकैद की सजा, 250 से ज्यादा लोगों को कर चुका हैं घायल

कानपुर:आज के समय में ज्यादातर लोग जानवरों को पालना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो अजगर सांप ही क्यों ना हो। आप लोगों के कई बार खुंखार जानवरों को घरों में देखा या सुना होगा हालांकि कई बार ये ही जानवर लोगों पर भारी हो जाते और उन लोगों अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता हैं। इसी के साथ कई बार ये भी सुनने को मिला हैं कि जानवर खुद ही अपने मालिक को मार डाला। ऐसे ही एक जानवर के बारे में बताएंगे जिससे कई ऐसे काम किए है जो चर्चा का विषय बने हैं और इस कामों की उस जानवर को सजा भी दी गई हैं।

दरअसल कानपुर का कालिया नाम का बंदर हैं जो फिलहाल अपनी शैतानी कामों के लिए उम्रकैद की सजा काट रहा हैं। बता दें कि इस शैतानी बंदर ने 250 लोगों को अपना हिंसा का शिकार बनाया हैं। कहा जाता हैं कि ये शैतानी बंदर ज्यादातर महिलाओं और बच्चों पर हमला करता था। शैतानी बंदर एक बार हमला करता था और उसी दौरान लोगों की मांस तक निकालकर ले आता था। उस बंदर की हरकतों से परेशान होकर लोगों ने वन्य विभाग में शिकायत कर दी जिसके बाद वन्य विभाग ने उसे उम्रकैद की सजा दी लेकिन 5 साल कैद रहने के बाद भी वह नहीं सुधरा।

वहीं उसके साथ बंद कई और जानवरों में सुधार देखकर उन्हें मुक्त कर दिया गया, लेकिन वो अब भी कैद में है। बताया जाता हें कि ये बंदर खुले में छोड़ने लायक बिलकुल नहीं है। इसके आगे के दांत इतने पैने हैं, जिससे वह लोगों का मांस उखाड़ लेता है। वहीं इस बंदर के खूंखार होने के पीछे वजह बती जा रही हैं कि पहले बंदर को एक तांत्रिक ने पाल रखा था। जो इसे खाने पीने के लिए खूब मांस और शराब देता था। जिसकी वजह से इसका व्यवहार उग्र होता चला गया और जब तांत्रिक की मौत हो गई तो ये और ज्यादा खूंखार और हमलावर हो गया।

Leave a comment