अगर आपका बच्चा भी मोबाइल पर गेम ज्यादा खेलता है, तो आप हो सकते ठगी का शिकार, पढ़े पूरी खबर

अगर आपका बच्चा भी मोबाइल पर गेम ज्यादा खेलता है, तो आप हो सकते ठगी का शिकार, पढ़े पूरी खबर

कानपुर:  कोरोना के समय से बच्चों के स्कूल बंद है. वहीं बच्चों को ऑनलाइन गेम की तरफ काफी ज्यादा आर्कषित हो रहे है. जिसकी वजह से बच्चों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. अगर आपका बच्चा भी मोबाइल पर गेम ज्यादा खेलता है तो अब आप अपने बच्चे पर खास ध्यान दीजिए. दरसल उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नबाबगंज निवासी चन्द्र शेखर के खाते से 20 दिनों में 5 लाख रुपये का ट्रांसजेशन एक ही खाते में हुआ. जब युवक ने जानकरीं की तो पता चला कि उसके बेटे ने ये पैसा ट्रांसफर किया है.

बेटे ने बताया कि वो मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था जो दो स्टेज के बाद लॉक हो गया था. लॉक खुलवाने के लिए बेटे ने यू ट्यूब से एक नम्बर निकाला जिसने गेम अनलॉक करने के नाम पर पहले 750 रुपये लिए फिर धीरे धीरे 20 दिनों में 5 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए है. बेटे से जानकारी लेकर पिता ने कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है.

मामले में पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शिकायत पत्र मिलने पर मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही जिस खाते में पैसा गया है उसे फ्रीज करा दिया गया है जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a comment