Bank Holidays in May: मई का महीना आमतौर पर गर्मियों की शुरुआत का होता है। इसी समय से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो जाती है। इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मई 2026 के लिए हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार), मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, बकरी ईद जैसी प्रमुख छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में क्षेत्रीय छुट्टी भी हो सकती है।
मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक?
1 मई 2026 (शुक्रवार): मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा
3 मई 2026 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
9 मई 2026 (शनिवार): दूसरा शनिवार + रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (कोलकाता)
10 मई 2026 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
16 मई 2026 (शनिवार): सिक्किम स्टेट डे (गंगटोक)।
17 मई 2026 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
23 मई 2026 (शनिवार): चौथा शनिवार
Also read: Aaj Ka Mausam: तपती गर्मी से मिली बड़ी राहत...दिल्ली-UP-हरियाणा में सुबह-सुबह बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल
24 मई 2026 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
27 मई 2026 (बुधवार): बकरी ईद / ईद-उल-अज़्हा
28 मई 2026 (गुरुवार): बकरी ईद (कुछ राज्यों में अतिरिक्त)।
31 मई 2026 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना: 1, 9, 23, 27 मई (बकरी ईद) और रविवार शामिल।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु: 1 मई (महाराष्ट्र दिवस/मजदूर दिवस), 9, 23 मई और बकरी ईद पर छुट्टी।
सिक्किम: 16 मई को स्टेट डे के कारण अतिरिक्त बंदी।
त्रिपुरा/अगर्तला: 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के अवसर पर छुट्टी संभव।