Lucknow: इंसानियत फिर हुई शर्मसार! चारबाग रेलवे स्टेशन से 5 साल के बच्चे को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर की हत्या

Lucknow: इंसानियत फिर हुई शर्मसार! चारबाग रेलवे स्टेशन से 5 साल के बच्चे को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर की हत्या

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार करने की खबर सामने आई है। यहां चारबाग रेलवे स्टेशन से 5 साल के बच्चे को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया गया है। जिसके बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शव को रेल यार्ड में खड़ी ट्रेन में फेंककर फरार हो गया। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लखीमपुर का निवासी है। जिसका नाम इब्राहिम बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, ये घटना लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में धटी है। जहां रेल यार्ड में एक मासूम बच्चे की लाश मिली थी। बताया जा रहा है कि राजस्थान के पीलीबंगा निवासी कंचन अपने बेटे विशाल के साथ रविवार को लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंची थीं। मां-बेटे को प्रतापगढ़ जाना था। लेकिन इस बीच, बेटे का अपहरण हो गया।

जिसके बाद महिला ने रात 1 बजे जीआरपी को सूचना दी। जांच-पड़ताल करने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी ने पहले बच्चे को अगवा किया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर बाद में उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बॉडी को यार्ड में फेंक कर फरार हो गया। जीआरपी ने CCTV कैमरे खंगाले तो बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लखीमपुर का रहना वाला था।

मामले में क्या कहती है पुलिस?

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां राजस्थान से लखनऊ पहुंची। जिसके बाद उसे प्रतापगढ़ जाना था। वह चारबाग रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में गाड़ी का इंतजार कर रही थी। लेकिन इस दैरान वहां मौजूद इब्राहिम नाम के शख्स ने बच्चे से बातचीत कर दोस्ती कर ली। उसी के साथ खाना भी खाया।

पुलिस के आगे बताया कि जब बच्चे की मां सो गई तो वह मासूम को अपने साथ लेकर चला गया। कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी।  

Leave a comment