Search KhabarFast

Press ESC to close

असम को करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी

असम को करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi in Silchar:असम के सिलचर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया। यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड चार-लेन वाला हाई-स्पीड कॉरिडोर है।उन्होंने कहा कि लगभग 22,860 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला यह 166 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी में काफी सुधार लाएगा। इस परियोजना से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे रह जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक विकास और सीमा-पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, "सिलचर को तो बराक घाटी का गेटवे कहा जाता है। यह वह जगह है जहां इतिहास, भाषा, संस्कृति और उद्यम ने मिलकर अपनी एक विशेष पहचान बनाई। यहां इतनी विविधता को अपनी ताकत बनाकर आप सभी भाईचारे के साथ, सद्भाव के साथ इस पूरे क्षेत्र का विकास कर रहे हैं, यह बराक घाटी का बहुत बड़ा सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने पूर्वोत्तर को दिल्ली और दिल, दोनों से ही दूर रखा। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को एक प्रकार से भूला दिया था लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पूर्वोत्तर को ऐसे जोड़ा है कि आज हर तरफ इसकी चर्चा है। आज पूर्वोत्तर भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र है, दक्षिण पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक घाटी को भी बेहाल करने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है। जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी सीमा खींचने दी जिससे बराक घाटी का समुद्र से संपर्क ही हट गया, जो बराक घाटी कभी एक औद्योगिक केंद्र के रूप में जानी जाती थी उससे उसकी ताकत ही छीन ली गई। आजादी के बाद भी दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन बराक घाटी के विकास के लिए कुछ खास नहीं हुआ। भाजपा की डबल इंजन सरकार इस स्थिति को बदल रही है।

यह सिर्फ एक हाईवे परियोजना नहीं है, यह पूर्वोत्तर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "यह सिर्फ एक हाईवे परियोजना नहीं है, यह पूर्वोत्तर के लोगों के दशकों पुराने इंतजार का अंत हो रहा है। इस कॉरिडोर से सिलचर, मिज़ोरम, मणिपुर और त्रिपुरा, यह सभी राज्य जुड़ने वाले हैं। इन तीनों राज्यों से आगे बांग्लादेश और म्यांमार है और फिर आगे दक्षिण पूर्व एशिया का विशाल बाज़ार है। यानि बराक घाटी एक उज्ज्वल भविष्य की ओर जुड़ने का आज शिलान्यास कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है। कल ही गुवाहाटी से मैंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी की है। कांग्रेस वालों ने इतने साल राज किया, प्रधानमंत्री तो असम से चुनकर गए थे लेकिन उसके बावजूद भी एक रुपया भी नहीं दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्राइवेट स्कूलों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता ने दी निरीक्षण की चेतावनी

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते खर्च को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि अब किसी भी स्कूल में कभी भी अचानक निरीक्षण किया जा सकता है।

थर-थर कांप जाएगा पाकिस्तान...अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO तैयार, सरकार की मंजूरी का इंतजार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने अग्नि-6 बैलिस्टिक मिसाइल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला पूरी तरह सरकार पर निर्भर है।

हवाई किराया मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी और उतार-चढ़ाव के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सरकार अब तक अपना हलफनामा दाखिल नहीं कर पाई है, जबकि उसे पहले ही कई बार समय दिया जा चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast