UP CRIME: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 1 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

UP CRIME: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 1  की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना नानौता क्षेत्र के गांव ढाकादेई में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर-संघर्ष के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों पर काबू पाने के साथ ही तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी बल को तैनात किया। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल कराया भर्ती मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

सहारनपुर के थाना क्षेत्र का है जहां होली के पावन पर्व पर दो गुटों में संघर्ष के दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार भी चले। जिसमें मौके पर एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

घटना के बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है और आरोपियों की धरपकड़ में जुटी टीम ने सात आरोपियों को  गिरफ्तार भी कर लिया है। और बाकी लोगों के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। झगड़े के दौरान सर में चोट लगने से बिंदु राज कश्यप नाम के युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी।

Leave a comment