Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के बहराइच में फिल्मी लव स्टोरी, प्रेमी मुंबई में, प्रेमिका 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी,ऑनलाइन हुआ निकाह

यूपी के बहराइच में फिल्मी लव स्टोरी, प्रेमी मुंबई में, प्रेमिका 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी,ऑनलाइन हुआ निकाह

Bahraich Online Nikah : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक हैरान कर देने वाली लव स्टोरी सामने आई है, जिसने पूरे गांव में तमाशा लगा दिया। यहां एक प्रेमिका ने अपनी शादी की मांग मनवाने के लिए ऐसा कदम उठाया कि पुलिस और प्रशासन को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।मामला बहराइच के चौधरी गांव का है। बताया जा रहा है कि एक युवक नूरुद्दीन काम के सिलसिले में मुंबई में रह रहा था। गांव में उसकी प्रेमिका रहती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। परिवारों की असहमति से परेशान प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया कि गांव में हड़कंप मच गया।

100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई प्रेमिका

प्रेमिका गुस्से में गांव में लगे बीएसएनएल के करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया। उसने शर्त रखी कि जब तक उसकी शादी नूरुद्दीन से नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगी। एक लड़की को इतनी ऊंचाई पर चढ़ा देखकर नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए उसे काफी समझाया गया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां थीं - पहली, लड़की को सुरक्षित नीचे उतारना और दूसरी, उस विवाद को सुलझाना जिसकी वजह से वह टावर पर चढ़ी थी।

 

Also read: ओमप्रकाश राजभर के बयान से सियासी सरगर्मी तेज, AIMIM जॉइन करेंगे आजम खान?

टावर पर ही हुआ ऑनलाइन निकाह

फिर टावर पर ही हुआ ऑनलाइन निकाह काफी देर तक समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। आखिरकार पुलिस और गांव के बुजुर्गों ने एक अनोखा हल निकाला। मुंबई में मौजूद प्रेमी नूरुद्दीन से वीडियो कॉल पर संपर्क किया गया और मौके पर काजी को बुलाया गया।फिर टावर के नीचे ही ऑनलाइन शादी की रस्म अदा कराई गई। मुंबई में बैठे प्रेमी ने कबूलनामा पढ़ा और प्रेमिका ने टावर पर ही निकाह कबूल किया। निकाह होने के बाद पुलिस और परिजनों ने काफी समझा-बुझाकर प्रेमिका को टावर से सुरक्षित नीचे उतारा।इस फिल्मी अंदाज में हुई शादी की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है। पुलिस ने भी राहत की सांस ली कि एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Himachal News: 2032 तक आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2030 तक हेल्थकेयर में नंबर-1 बनाने का CM सुक्खू का लक्ष्य

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य को लेकर सरकार का विजन साझा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 2032 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना और देश के सबसे मजबूत व समृद्ध राज्यों में शामिल करना है। इसके साथ ही सरकार 2030 तक हिमाचल को हेल्थकेयर के क्षेत्र में देश का नंबर-1 राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Rajasthan News: जयपुर के पास NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, मिनीबस-ट्रेलर की टक्कर में 3 की मौत, 19 घायल

Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर के पास बगरू में नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम से सालासर जा रही एक मिनीबस (ट्रैवलर) की ट्रेलर से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों में से सात को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast