Maruti Victoris Aurum Launch: मारुती सुजुकी ने अपनी दमदार एसयूवी विक्टोरिस का नया एडिशन लॉन्च कर दिया हैं। कंपनी ने कार के एक साल पूरे होने पर इसका एडिशन लॉन्च किया हैं। ये एडिशन कार के नए हाईब्रिड वर्जन के साथ आएगा। इसमें बहुत सारी नई एक्सेसरीज जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही कंपनी कार के इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव करने नहीं जा रही हैं। आइए कार के विशेषताओं के बारे में जानते हैं।
मॉडल को टेक- सैवी और ज्यादा फीचर्स चाहने वाले यूजर्स ने डिजाइन किया
मारुति सुजुकी विक्टोरिस ऑरम एडिशन के फीचर्स बेहद लुभावने हैं। बता दें की इस मॉडल को टेक- सैवी और ज्यादा फीचर्स चाहने वाले यूजर्स ने डिजाइन किया है। मारुति सुजुकी विक्टोरिस ऑरम एडिशन ने एक साल के भीतर ही 1 लाख और 1.5 लाख यूनिट्स की सेल्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। जिसको बड़े स्तर पर सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने इस एडिशन को लांच किया है। ऑरम शब्द लैटिन भाषा से लिया गया हैं। जिसका हिंदी मतलब सोना होता हैं। कम्पनी ने इस कार की गोल्डन सक्सेस को दिखाने के लिए चुना हैं। कार का नया एडिशन हाइब्रिड वर्जन के साथ एक किट के रूप में ग्राहकों के बीच आएगा।
मारुति सुजुकी विक्टोरिस ऑरम एडिशन कार की कितनी हैं कीमत
ऑरम एडिशन एक्सेसरीज किट का हिस्सा है। इस किट के लिए आपको 22,990 रुपए खर्च करने होंगे। वैसे तो मारुति विक्टोरिस की कीमत को देखें तो उसकी कीमत 10. 49 लाख रुपए शो रूम से शुरू होता हैं। लेकिन इसके नए हाइब्रिड एडिशन की कीमत 16.42 लाख रुपए एक्स शोरूम से होती हैं। वहीं 19 .98 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती हैं। कंपनी ने ये साफ़ कर दिया हैं की इस कार को युवाओं के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया हैं जो टेक्नलॉजी को अडॉप्ट करना चाहते हैं। इसके साथ ही इस कार में जेन जी को आकर्षित करने के लिए यूनिक डिजाइन थीम भी दिए गए हैं।
Also read: Gold-Silver Price Today 24 October 2026: सोने-चांदी के भाव में बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के रेट
कार को बनाती हैं ये चीजें ख़ास
कार की फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मॉडलिंग और डोर वाइजर पर क्रोम एक्सेसरीज भी मिलेंगी। इसके अलावा कार में 3D कैबिन मैट, 3D बूट मैट के साथ- साथ रियर ट्रंक गार्ड भी दिया गया हैं। कार के इंजन की बात करें तो कंपनी में इसमें कोई बदलाव नहीं किए हैं। कार के हाइब्रिड अवतार में 1.5 लीटर का इंजन मिलता है। जो 116 बीएचपी तक की पावर ऑफर करता हैं। इसमें इसीटीवी ट्रांसमिशन भी दिया गया हैं।