
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में जमीनी विवाद में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां जमीनी विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। साथ ही इस खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए है। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गुंगवाछ का जहां के पूर्व प्रधान अमरेश यादव और रामदुलारे के बीच बंजर भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। राम दुलारे यादव अपनी कब्जे की भूमि पर निर्माण करवा था। रामदुलारे को निर्माण करवाता देख पूर्व प्रधान अमरेश ने भी बिल्डिंग मटेरियल का सामान मंगवा कर निर्माण करना चाहा।बीती शाम को अमरेश अपने माँ बाप और भाई को लेकर मौके पर पहुँचा इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे रामदुलारे और उसके साथियों ने बांके से हमला कर दिया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे अमरेश के परिजनों पर भी दंबगो ने हमला कर दिया।
दबंगो के हमले से पूर्व ग्राम प्रधान अमरेश यादव भाई हनुमान यादव और पिता संकठा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमरेश की माँ पार्वती ने इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया।गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि एक बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए है।वही तनाव को देखते हुए जहाँ गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया और जिला अस्पताल और अमेठी सीएचसी को छावनी में बदल दिया गया।
दोनों में अपने अपने सामने बनवाने का समझौता भी हो गया था लेकिन बिना किसी सूचना के आज रामदुलारे निर्माण करवाने लगा जब उसके परिवार के सदस्य उसे रोकने गए तो राम दुलारे,ब्रिजेस नितिन तिवारी और अखिलेश ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पाटीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर विवाद बताया एतिहाद के तौर पर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करने की बात कही। अमेठी अप्पर पुलिस अधीक्षक ने बताया गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें लगा दी गई है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a comment