
UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहरजिल के सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस घटना में 3 महिलाएं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और शव को मलबे में बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही बुलंदशहर के DM चन्द्र प्रकाश सिंह मौके पहुंचे। उन्होंने बताया कि, "रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच आशापुरी कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। परिवार में 18-19 लोग थे, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 6लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है, 3 लोग अभी भी घायल हैं, जिनमें से 1 गंभीर रूप से घायल है लेकिन उसका इलाज जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस विभाग की टीम, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम, NDRF टीम मौके पर है। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए हमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए थे। ब्लास्ट के कारणों की जांच की जाएगी।"
मौके पर पहुंची NDRF की टीम
घटना के बाद डीएम सीपी ने कहा कि 5 लोगों की की मौत पुष्टि कर दी थी. एक शख्स की हालत गंभीर थी. हालांकि, बाद में बताया गया कि मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. वहीं, अभी घटना को लेकर यह जांच की जा रही है कि यह रसोई गैस सिलेंडर था या ऑक्सीजन सिलेंडर था। मौके पर NDRF की टीम, नगर पालिका की टीम और प्रशासन की टीम मौजूद है।
Leave a comment