Gold -Silver Rate Today: रविवार को सोना-चांदी सस्ता या महंगा? यहां चेक करें लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट

Gold-Silver Rate Today: अगर आप रविवार को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के बाजार भाव पर नजर डालना जरूरी है। 25 जनवरी को भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट सोने का भाव 14,705 रुपये प्रति ग्राम है। 18 कैरेट सोना 12,034 रुपये प्रति ग्राम है के भाव से मिल रहा है। दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, भू-राजनीतिक तनाव और औद्योगिक मांग जैसे कारकों ने इन धातुओं के दामों को प्रभावित किया है।
साने की कीमतों में बदलाव
भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 16,041 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 1,60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 14,705 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 1,47,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 12,034 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 1, 20, 034 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ये कीमतें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) स्पॉट प्राइस पर आधारित हैं, जहां आज सोने का स्पॉट रेट लगभग ₹75,340 प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन की तुलना में 24 कैरेट सोने में करीब ₹840 की गिरावट आई है, जबकि जनवरी महीने में कुल मिलाकर 2.27% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव
चांदी की कीमतों में आज उछाल देखा गया है। पूरे भारत में चांदी का औसत रेट ₹355 प्रति ग्राम है, जो पिछले दिन से ₹5 कम है, लेकिन जनवरी में कुल 4.20% की बढ़ोतरी दिखा रहा है। प्रति किलोग्राम कीमत ₹3,55,000 है। एमसीएक्स पर चांदी का फ्यूचर्स प्राइस ₹3,36,201 प्रति किलोग्राम है, जिसमें 2.72% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रमुख शहरों में रेट लगभग एक समान हैं, क्योंकि चांदी की कीमतें सोने की तुलना में कम भिन्न होती हैं। जनवरी की शुरुआत से अब तक चांदी ₹85,000 प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुकी है।
उछाल के प्रमुख कारण
दरअसल, सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में दो हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट आई, जिसने निवेशकों को सोने-चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों की ओर ध्यान बढ़ने लगा। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनावों में कमी के बावजूद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों ने बाजार को बल दिया।
Leave a comment