UP News: यूपी के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में तीन युवकों ने एक युवक पर लोहे की चेन में ताला डालकर युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के सोथा चौकी में कबूलपुरा रोड स्थित आजाद की गली में शाहिद 35 वर्ष ने 500 रुपये उधार लिए थे। जिसमें से 300 वापस कर दिए। 200 रुपये बकाया थे। शाहिद ने कहा कि 200 रुपये पेंटिंग करके दे दूंगा। कादरचौक थाना क्षेत्र के रमजानपुर के रहने वाले नईम, फजल और वासिफ से 200 रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि तीनों ने शाहिद पर लोहे की चेन और ताले से हमला कर दिया। जिससे उसके सीने और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Also read: उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, मदद के लिए जमा हुई भीड़ को कार ने रौंदा, 8 लोगों की जान गई
घटना के बाद मौके पर फॉरेसिकम और उच्च अधिकारी पहुंचे पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृत परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है ।