Search KhabarFast

Press ESC to close

साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का सालों पुराना तोड़ा रिकॉर्ड

साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का सालों पुराना तोड़ा रिकॉर्ड

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 24 साल के इस खिलाड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 50 आईपीएल मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम था। क्रिस गेल ने अपने पहले 50 मैचों में 2061 रन बनाए थे, लेकिन साई सुदर्शन ने यह आंकड़ा पार करते हुए 2178 रन बना लिए हैं। इस तरह उन्होंने 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और आईपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

कब आई साई की उपलब्धि सामने

ये उपलब्धि आईपीएल 2026 के एक अहम मैच के दौरान सामने आई, जहां गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को हराया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। शुरुआत में टीम के कई विकेट जल्दी गिर गए, जिससे स्कोर दबाव में आ गया।

टीम ने दर्ज की दर्ज की छठी जीत

इसके जवाब में गुजरात टाइटन्स ने लक्ष्य का पीछा शानदार तरीके से किया। साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 57 रनों की अहम पारी खेली। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 40 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में मदद की। गुजरात टाइटन्स ने यह लक्ष्य एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और 4 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपनी छठी जीत दर्ज की।

साई सुदर्शन बने टीम की ताकत

साई सुदर्शन की लगातार अच्छी फॉर्म गुजरात टाइटन्स के लिए बड़ी ताकत बन गई है। वह इस सीजन में टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक साबित हो रहे हैं। उनकी तकनीक और शांत खेल शैली ने उन्हें लगातार रन बनाने में मदद की है। इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि साई सुदर्शन आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकते हैं। आईपीएल 2026 में उनका यह रिकॉर्ड प्रदर्शन उनके करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

Also read: IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप डील पर विवाद, सोमानी ग्रुप ने उठाए सवाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम की बादशाहत कायम, पाकिस्तान को हुआ तगड़ा नुकसान;जानें अन्य टीमों का हाल

ICC ODI Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में एक बार फिर भारतीय टीम ने बादशाहत कायम रखी है। वार्षिक अपडेट के बाद भी भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बनी हुई है। हालांकि, इस बार बढ़त थोड़ी कम हो गई है।

IPL 2026: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस में अनबन! रोहित और सूर्यकुमार को भी किया अनफॉलो?

IPL 2026: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए खास नहीं रहा है। एक के बाद एक मिल रही करारी हार ने प्लेऑफ का रास्त लगभग बंद कर दिया है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया था लेकिन, कुछ देर बाद फॉलो बैक कर दिया।

धर्मशाला में भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, प्लेऑफ की रेस में हार किसी के लिए भी भारी

आईपीएल अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी 8 टीमें अंतिम चार में जगह बनाने की लड़ाई लड़ रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast