UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। जहां घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने रौंद दिया। इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अकबपुर मार्ग पर स्थित अशरफपुर भुआ गांव में हुआ। जहां पर पहले दो बाइक आपस में टकरा गई है। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए थे। जिसे देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी मदद करने लगे, तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने वहां पर खड़े लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस हादसे की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
दो लोगों की नहीं हुई पहचान
मृतकों की पहचान कर ली है। मरने वाले लोगों में कैफी (32), उत्तम कुमार (24), आदित्य कुमार (25), लालचंद (24), राजू गुप्ता (32) और छोटू के रूप में हुई है। अभी दो लोगों की पहचान नहीं हुई है।