Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, TVK की बढ़त; चर्चा में प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, TVK की बढ़त; चर्चा में प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब 60 साल से सत्ता में प्रभाव रखने वाली DMK और AIADMK को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। ताजा रुझानों के मुताबिक अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सबसे आगे चल रही है और इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है। अब तक के रुझानों में TVK करीब 109 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर यही रुझान जारी रहते हैं, तो विजय की पार्टी आसानी से बहुमत हासिल कर सकती है। यह नतीजा इसलिए भी खास है क्योंकि इससे राज्य की पारंपरिक राजनीति पूरी तरह बदलती दिख रही है।

प्रशांत किशोर ने किया था दावा 

इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने पहले ही दावा किया था कि अगर विजय की पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है, तो वह 118 सीटें जीत सकती है। अब जब रुझान उनके दावे के करीब पहुंच रहे हैं, तो उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “अगर विजय अकेले चुनाव लड़ते हैं, तो वह 118 सीटें जीत सकते हैं।” उनका यह बयान अब काफी हद तक सही साबित होता नजर आ रहा है।

विजय को बताया था तमिलनाडु की नई उम्मीद

बता दें कि प्रशांत किशोर ने फरवरी 2025 में TVK के साथ काम शुरू किया था। हालांकि जुलाई 2025 में उन्होंने बिहार चुनाव की वजह से सलाहकार की भूमिका से दूरी बना ली थी। इसके बावजूद उन्होंने विजय को तमिलनाडु की नई उम्मीद बताया था। उन्होंने पहले कहा था कि “मैं यहां सिर्फ विजय की मदद करने नहीं आया हूं, बल्कि तमिलनाडु के भविष्य के लिए काम कर रहा हूं।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि उन्हें तमिलनाडु का सबसे लोकप्रिय बिहारी बनना है और इसके लिए उन्हें एमएस धोनी से मुकाबला करना होगा। अब सभी की नजर अंतिम नतीजों पर है, जो तमिलनाडु की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

Also read: तमिलनाडु में थलपति विजय का जलवा...TVK 100+ सीटों पर आगे, जानें कितनी है अभिनेता की संपत्ति

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केरलम में SIR की वजह से कांग्रेस ने ढहाया लेफ्ट का किला, शशि थरूर ने किया बड़ा दावा

Shashi Tharoor On SIR: केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा है कि उनका मानना है कि केरलम में कांग्रेस एसआईआर की वजह से चुनाव जीत गई है। थरूर ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ने केरलम में कांग्रेस की जीत में अहम रोल निभाया।

तमिलनाडु में नई सरकार बनते ही सियासी खींचतान शुरू, VCK ने विजय पर उठाए सवाल

तमिलनाडु में नई सरकार बने अभी एक ही दिन हुआ है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अभिनेता से नेता बने Thalapathy Vijay की पार्टी टीवीके (TVK) और उसके सहयोगी दलों के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं।

'जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकी खुद जवाबदेही...' पीएम मोदी की अपील के खिलाफ बरसे राहुल गांधी

Rahul On PM Modi Appeals: पीएम मोदी ने 10 मई यानी रविवार को को लोगो से बड़ी अपील की। अब पीएम मोदी की अपील के खिलाफ नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हुंकार भरी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast