Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में सियासी वार तेज, भूपेंद्र हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए बड़े सवाल

हरियाणा में सियासी वार तेज, भूपेंद्र हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए बड़े सवाल

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में पूर्व सीएम और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि तीन निगम में चुनाव है औऱ कांग्रेस के पक्ष में जा रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 11 साल में विकास नहीं हुआ। सड़के टूटी है। राज्य में बहुत ज्यादा बुरे हालात हो गए है।

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के सीएम पंजाब में जा रहे हैं अगर पंजाब के लोग हरियाणा को देख लेंगे तो एक वोट बीजेपी को पंजाब में नहीं मिलेगी। उन्होंने ने कहा कि पंचकूला प्रदेश की राजधानी से सटा है लेक़िन विकास नहीं हुआ। पंचकूला निगम का 160 करोड़ का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। पंचकूला निगम में बीजेपी के मेयर उम्मीदवार के पास ही पहले सड़को के निर्माण का कॉन्ट्रेक्ट रहा है।

हुड्डा ने कहा कि सड़के कैसी बनी है। ये देख लें फिर वो मेयर बनकर क्या कर सकते हैं। बेरोजगारी में हरियाणा के आंकड़े देख सकते है। उन्होंने कहा कि क्राइम के मामले हरियाणा देश में सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है ऑर्गनाइज क्राइम आज हरियाणा में सबसे ज्यादा है। हुड्डा ने कहा 1966 से 2014 तक प्रदेश पर 60 हजार करोड़ कर्जा था जो इन 11 साल में साढ़े चार लाख करोड़ हो चुका है। HSVP मुनाफा कमाने के लिए गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को प्लॉट मिल जाए इसके लिए बनी थी ।

Also read: हरियाणा में अवैध निर्माण पर सख्ती, 20 हजार से ज्यादा इमारतों पर कार्रवाई की तैयारी

हुड्डा ने कहा आज HSVP में प्लॉट की ऑक्शन में प्रॉपर्टी डीलर्स खरीद रहे है। आज ऐसा प्रतीत होता है प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। हुड्डा ने कहा पत्रकार भी पंचकूला में रहते है कोई भी साथी बताए 11 साल में पंचकूला में कब विकास हुआ है। कांग्रेस के अंबाला में सांसद ,पंचकूला विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई और कांग्रेस की पंचकूला मेयर बनेगी वो ट्रिपल इंजन की सरकार होगी।

महिला आरक्षण पर बोले हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पंचकूला में मेयर उम्मीदवार मजबूत है और कांग्रेस जीतेगी। महिला आरक्षण की बात बीजेपी कर रही है। 2023 में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ और अब सरकार ने 2026 में नोटिफिकेशन किया है। हुड्डा ने कहा बीजेपी केवल बात महिला आरक्षण की कर रही है और लटका रही है। बीजेपी ने महिला आरक्षण को परिसीमन में साथ जोड़ दिया इनकी नीयत नहीं है। हुड्डा ने कहा निगम चुनाव में कांग्रेस ने 5 में से 4 जगह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

पांच राज्यों के चुनाव पर बोले हुड्डा

पांच राज्यों में चुनाव का हरियाणा निगम के चुनाव पर असर के सवाल पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 साल से टीएमसी थी इसका फायदा बीजेपी को हुआ। हुड्डा ने कहा हरियाणा में 11 साल से बीजेपी की सरकार है इस एंटी इनकंबेंसी का फायदा कांग्रेस को होगा। हरियाणा में क्राइम बढ़ रहा लगातार रंगदारी मांगी जा रही है। हुड्डा ने कहा सचिन कुंडू से भी फिरौती मांगी गई है इसके अलावा कई व्यापारियों से फिरौती मांगी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरदासपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Gurdaspur News: पंजाब के गुरदासपुर कस्बे के फतेहगढ़ चुरियान के पास स्थित कादियान राजपूत गांव में पति ने पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। जिसमें पति ने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

UP News: बदायूं में इंसानियत शर्मसार, 200 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

UP News: यूपी के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में तीन युवकों ने एक युवक पर लोहे की चेन में ताला डालकर युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast