Aligarh Road Accident: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत, पांच की मौत; 15 से अधिक घायल

Aligarh Road Accident: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत, पांच की मौत; 15 से अधिक घायल

Aligarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हुआ। डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मृत्यु हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अलीगढ़ केथाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने आगे चल रहे ओवर लोडिंग ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के उड़े गए। ट्रक और बस की टक्कर में मां बेटे सहित पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

राहत बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

थाना टप्पल क्षेत्रांतर्गत गतरात्रि बस और ट्रक में एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए 15 घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। 05 मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। वैधानिक कार्रवाई प्रचलित की गई। यातायात व्यवस्था सुचारू है। मौके पर शांति है। दुःखद घटना पर संवेदना प्रकट की गई।

Leave a comment