अपने लिए खुद ही डालती है वोट...19 सालों से इस गांव को अकेली संभाल रही है महिला

अपने लिए खुद ही डालती है वोट...19 सालों से इस गांव को अकेली संभाल रही है महिला

नई दिल्ली: इस दुनिया में अकेले आए थे और अकेले जाएंगे। इस कहावत के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। ऐसे में एक गांव की महिला चर्चा में बनी हुई है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह अकेली महिला है जो उस गांव में 19 सालों से अकेली रह रही है। वर्तमान में, आइलर अकेले अपने शहर का मैनेजमेंट करती हैं।

बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में नेब्रास्का की मोनोवी में रहने वाली एल्सी आइलर गांव की एकमात्र निवासी हैं। यह महिला अकेली 19 सालों से रह रही है इससे पहले अपने पति के साथ रह रही थी, लेकिन पति की मौत होने के बाद वह अकेली ही इस गांव में रह रही है। इतना ही नहीं वह खुद टैक्सों का भुगतान करती हैं, अपना खुद का शराब लाइसेंस देती हैं,और अपने महापौर चुनावों का विज्ञापन भी खुद ही करती है।

इसके अलावा खुद के लिए ही वोट करती हैं। एल्सी आइलर शहर के मेयर, बारटेंडर और लाइब्रेरियन हैं। वहीं आइल खुद को अकेला पाकर खुश नहीं हैं। मीलों दूर से उससे लोग अक्सर मिलने आते हैं।द्वितीय विश्व युद्ध के बाद खेती की स्थिति और ग्रामीण अर्थव्यवस्थाएं खराब हो गईं, जिससे मोनोवी के पूरे समुदायों को हरियाली वाले चरागाहों की ओर देखना पड़ा। डाकघर और अंतिम तीन किराना दुकानें 1967और 1970के बीच बंद हो गईं, साथ ही 1974में स्कूल भी बंद हो गया।

Leave a comment