
नई दिल्ली: दुनिया में 190 से ज्यादा देश है जिसमें शादी से लेकर तीज-त्योहार के रीति-रिवाज अलग-अलग होते है। आमतौर पर जब शादी के लिए लड़के वाले लड़की देखने के लिए उसके घर जाते है और लड़की को देखकर घर चले जाते फिर कुछ दिनों बाद अपनी परिवार से बातचीत करके अपनी जवाब देते है अगर लड़कों वालों की ओर से लड़की पसंद आती है तो उसे पैसे देकर अपनाने आते है और नहीं तो मना करके शादी के लिए मना कर देते है उसके बाद ना तो लड़के वालों के घर उस लड़की की बात चलती है और ना ही लड़की वालों के घर पर कोई बात चलती है लेकिन एक ऐसा देश का जहां शादी को मना करना या हां करने के लिए एक परंपरा का पालना किया जाता है।
शादी से इंकार करने का अनोखा तरीका
दरअसल ये परंपरा यूक्रेन में मनाई जाती है। जहां लड़की वालेलड़के को कद्दू भेंट करते हैं। वो भी शादी के इंकार करने पर। बता दें कि यूक्रेन में मर्दों को कद्दू से बहुत डर लगता है। हालांकि इसका एक कारण है। कहा जाता है कि जब कोई पुरुष किसी महिला के घर शादी का रिश्ता लेकर जाता है तो उसकी ये जिम्मेदारी होती है कि वो लड़की के साथ-साथ उसके माता-पिता को भी उस रिश्ते के लिए मनाए। वो अपने साथ परिवार के दो लोगों को लेकर जाता है। शादी का अंतिम फैसला लड़की का होता है। अगर वो शादी के लिए मान जाती है तो वो लड़के के हाथ में रिबन बांधती है लेकिन अगर वो मना कर देती है तो लड़के को कद्दू दिया जाता है।
कद्दू ही क्यों दिया जाता है
कहा जाता है कि लड़के को खाली हाथ ना लौटाने की जगह उसे कद्दू दिया जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि कद्दू, सब्जी के तौर पर काफी बदसूरत लगता है। ऐसे में मना करने की जगह कद्दू दे दिया जाता था। कुछ तो ये भी कहते हैं कि पुरुषों के लिए कद्दू काफी फायदेमंद होता है इसलिए उन्हें यही सब्जी दी जाती है।
Leave a comment