गजब! भारत के इस राज्य में लड़की को भगाकर शादी रचाने का है अनोखा रिवाज, मां-बाप भी नहीं जताते आपत्ति

गजब! भारत के इस राज्य में लड़की को भगाकर शादी रचाने का है अनोखा रिवाज, मां-बाप भी नहीं जताते आपत्ति

MP Bhagoria Festival: दुनियाभर में शादी को लेकर कई ऐसे-ऐसे रीति-रिवाज है। जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। ऐसे में भारत के एक राज्य की चर्चाएं हो रही है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि शादी से पहले लड़का खुद लड़की ढूंढता और फिर उसे लेकर भाग जाता है। इसको लेकर परिवार वाले कुछ नहीं कहते है क्योंकि यहां इसे एक पंरपरा का रूप मानते है।

मध्य प्रदेश में एक जनजाति ऐसी है, जहां पर कुछ अजीबोगरीब परंपरा है। जिसको  भगोरिया फेस्टिवल के नाम जाना जाता है। इस पर्व में लड़का आगे बढ़कर अपनी पसंद की लड़की पर रंग डालता है। इसके बाद लड़की लड़के के चेहरे पर गुलाल लगाती है या फिर पान स्वीकार करती है, जिसे वह प्यार करती है या शादी करना चाहती है।

वहीं अगर लड़का और लड़की दोनों हां कर देते है तो दोनों भाग जाते हैं। कभी-कभी वह लड़के के घर जाती है या फिर उसके रिश्तेदार या किसी दोस्त के घर जाती हैं। अपने परिवार की सहमति से होली के आसपास शादी कर लेती हैं। जिन जनजाति में इस पर्व को मनाया जाता है उसमें अलीराजपुर, झाबुआ और शहडोल जिले शामिल है।

इन जिलों में भगोरिया हाट (Bhagoria Festival) नाम का एक पर्व मनाया जाता है। यहहोली से सात दिन पहले मनाया जाता है। इस उत्सव में भाग लेने वाले पहले युगल भाव और गौरी थे। वे कोई और नहीं बल्कि भगवान शिव और पार्वती हैं, इसलिए इनका नाम भगोरिया पड़ा।

वहीं इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा भगोरे ने इस क्षेत्र पर विजय प्राप्त की और उन्होंने अपनी सेना को अपनी पसंद की लड़की के साथ हाट में भागने की अनुमति दी। तब से हर साल किसी न किसी रूप में इस परंपरा का पालन किया जाता है।

Leave a comment