Nitin Gadkari Viral Statement: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षित से ज्यादा अपराधी इलाके में वोट मिले। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि वह उनके कामों या गतिविधियों का समर्थन करते हैं।
नितिन गडकरी ने कहा कि वह अपने में बदलाव करते हैं। उन्होंने कहा कि वह सबकुछ कर चुके हैं राजनीति में, अच्छा भी कर चुके हैं। सब लोगों के साथ उनके संबंध हैं। नितिन गडकरी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह काफी ज्यादा आईडियोलॉजिकल है। उन्होंने कहा कि नागपुर में 99 फीसदी अंडरवर्ल्ड उनके सपोटर हैं।
नितिन गडकरी का बड़ा बयान
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि उन्हें चुनाव के दौरान रेड लाइट एरिया में वोट मिले थे। उन्होंने कहा कि शहर के बड़े और शिक्षित इलाकों में उन्हें कुल मतदान प्रतिशत का लगभग 70 से 75 फीसदी वोट मिला था। जबकी अपराधी, अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट एरिया में 92 फीसदी वोट मिले। उन्होंने कहा कि मेरे बहुत ज्यादा संबंध है ऐसा अर्थ मत निकालिए। वहां सड़क बनाई है, सामाजिक काम किया है। पहली बात यह है कि लोगों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।
पहले का बयान भी रहा चर्चाओं में
कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि यह बात जरूर है कि यह जो लोकतंत्र है मैं यह मानता हूं कि क्रेडिबिलिटी की जीत होती है। चाहे वह बिजनेस हो, या राजनीति, या कंज्यूमर प्रोडक्ट हो या इंडस्ट्रियल उत्पात हो। इससे पहले उनका एक और बयान चर्चा में रहा था। जब उन्होंने कहा था कि अब जिम्मेदारी युवा पिढ़ी को देनी चाहिए, वह पहले जितना काम नहीं कर सकते। अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी को कार्यभार सौंपा जाए।
Also read: LAC पर तनातनी के बीच भारत-चीन की पहली ईस्टर्न सेक्टर कोर कमांडर वार्ता आज, अरुणाचल के वाचा-दमाई पॉइंट पर होगी बैठक