Digital Payment Transaction: जर्मनी-अमेरिका को पीछे छोड़ इस राह में आगे बढ़ रहा है भारत

Digital Payment Transaction: जर्मनी-अमेरिका को पीछे छोड़ इस राह में आगे बढ़ रहा है भारत

Digital Payment Transaction: भारत में UPI के माध्यम से पैसों का लेनदेन बहुत ही आसान हुआ है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले में भारत ने चार बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दिसंबर 2022 में भारत में डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन के माध्यम से करीब 1500 अरब डॉलर (1,21,753 अरब रुपये) का लेनदेन हुआ। ये अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस को मिलाकर हुए कुल डिजिटल ट्रांजेक्शन के 4 गुना से ज्यादा है।
 
उन्होंने कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पूरी दुनिया को India Stack अपनाने का प्रस्ताव भी दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वह एक संदेश लाए हैं कि दुनिया इंडिया स्टैक को अपनाए। ये उभरते देशों से लेकर उभरती कंपनियों तक के लिए एक बढ़िया डिजिटल समाधान है। इतना ही नहीं ये एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है यानी कोई भी इसका फायदा उठा सकता है। 
 
5 दिन चली WEF की बैठक
 
स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक 16 से 20 जनवरी तक आयोजित हुई है। बैठक में यूरोपियन आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, यूरोपीय संसद के अध्यक्ष रॉबर्टा मेट्सोला, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल एम रामाफोसा, स्पेन के प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक-योल, स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट और फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने हिस्सा लिया। 
 

Leave a comment