
नई दिल्ली: आज के समय में किस शख्स को पैसों की जरूरत नहीं होती हैं। हर कोई पैसों के लिए घर से बाहर निकलता हैं। इतना ही नहीं पैसों के लिए लोग देश-विदेश में जाते हैं, लेकिन क्या आप लोगों ने कभी ऐसे पेड़ के बारे में सुना हैं जिससे पैसे निकलते हो। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि ऐसा भी कोई पेड़ है जिससे पैसे निकलते हो, हालांकि ऐसे पेड़ के बारे में तो सुना होगा जिससे लगाने से पैसों में बढ़ोतरी होती हैं, लेकिन हम उस पेड़ की बार कर रहे हैं जिसमें से पैसे निकलते हैं।
दरअसल यह अनोखा पेड़ यूके में स्कॉटिश हाइलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट में स्थित है। यह पेड़ पैसों से लदा 1700साल पूराना है और ये पेड़ ब्रिटिश सिक्कों से जड़ा हुआ।इस पेड़ के तने में ऐसा कोई भी कोना नहीं है जहां ब्रिटिश सिक्का न लगा हो। इस पेड़ की कई किस्से भी हैं। कोई कहता हैं कि इस पेड़ पर भूतों का वास है, तो कोई कहता कि यहां किसी ईश्वर का वास है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हैं इस पेड़ से सिक्के निकलते नहीं है बल्कि पेड़ में लगाया जाते हैं और इस पेड़ में सिक्के लगाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
क्रिसमस पर लोग यहां गिफ्ट और सिक्के लेकर जाते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान अपने जीवन में और तरक्की करता है।इस पेड़ में सिक्के लगाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। कई लोग तो विदेश से भी यहां आते हैं। यही कारण है कि इस पेड़ में अलग-अलग करैंसी के सिक्के लगे हुए हैं। इस पेड़ से जुड़ी एक और मान्यता है कि यहाँ पर सिक्का लगाने से रिश्ता सालों साल बना रहता है तथा रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।
Leave a comment