12 पत्तियां...102 बच्चे, अब शख्स सरकार ये लगा रहा हैं ये गुहार

12 पत्तियां...102 बच्चे, अब शख्स सरकार ये लगा रहा हैं ये गुहार

नई दिल्ली:12 पत्नियां...102 बच्चे। शादी एक पवित्र बंधन हैं जो दो परिवारों को एक रिश्ते में बांधता हैं, लेकिन क्या हो जहां एक नहीं दो नहीं 12 पत्नियां हो। ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लगेगी लेकिन ये सच हैं एक शख्स की 12 पत्नियां हैं और उसके 102 बच्चे हैं। दरअसल युगांडा के बुगिसा में एक 67 साल के शख्स 102 बच्चों का पिता बन गया हैं।

 वहीं इस शख्स ने बताया कि अब वह अपने परिवार को आगे नहां बढ़ाएंगा। क्योंकि इतने बड़े परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हैं। मूसा हसहया का कहना हैं कि अब मैं और बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर सकता हूं क्योंकि संसाधन सीमित हैं, इसलिए जो पत्नियां अभी प्रेग्नेंसी की उम्र में हैं मैंने उन सभी को यह सलाह दी है वे गर्भनिरोधक गोली का सेवन करें। बता दें कि मूसा के 568पोते-पोतियां भी हैं। ये सभी लोग 12बेडरूम के एक घर में साथ रहते हैं।  वहीं उनका कहना हैं कि अपने सभी बच्चों और पोते-पोतियां को नाम से नहीं जानते हूं। उन्होंने साल 1971में हनीफा से पहली शादी की थी। तब मूसा 16साल के थे और उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था।

दो साल बाद ही वह पहली बार पिता बने। तब हनीफा ने लड़की को जन्म दिया था। पेशे से मूसा गांव के चेयरपर्सन और बिजेनसमैन हैं। इतना ही नहीं मूसा ने  सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं। वह कहते हैं कि सभी बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं,लेकिन इतना बड़ा परिवार होने के बावजूद मूसा की फैमिली बताती है कि आमतौर पर उन्हें दिक्कत नहीं होती है।

Leave a comment