Search KhabarFast

Press ESC to close

राहत के बाद मुसीबत! शराब घोटाला मामले में केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

राहत के बाद मुसीबत! शराब घोटाला मामले में केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

HC Issue Notice To Kejriwal:शराब घोटाला मामले में बरी होने के बाद भी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मुसीबत कम नहीं हुई है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि सीबीआई ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

वहीं, हाईकोर्ट ने सीबीआई की अपील को स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों से जवाब दाखिल करने को कहा है। हाईकोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को करेगा।

सीबीआई के वकील ने क्या दलीलें दी

सीबीआई की ओर से पेश हुए एसजी तुषार मेहता ने कहा कि सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के डिस्चार्ज आदेश को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला देश की राजधानी के सबसे बड़े घोटालों में से एक है। तुषार मेहता ने कहा कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है और जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आई हैं। शराब नीति को साजिश के तहत कुछ व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया। एसजी ने कहा कि आरोपी पक्ष बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप लगाता है लेकिन, इससे जांच के तथ्यों की गंभीरता कम नहीं होती।

शराब घोटाले में केजरीवाल हुए थे बरी

बता दें कि दिल्ली के चर्चित शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी को अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को बरी किया था। कोर्ट ने कहा था कि बिना ठोस सबूतों के लगाए गए आरोप पर विश्वास नहीं किया जा सकता। वहीं, बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए साजिश रची गई, अपनी जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, 89.79% छात्र हुए पास

महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने शनिवार सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए HSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया।

दिल्ली में अभिभावकों को राहत, निजी स्कूल फीस को लेकर जारी किया गया निर्देश

दिल्ली में अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा निदेशालय दिल्ली (DoE) ने नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक अब कोई भी निजी, गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल अभिभावकों पर एक महीने से ज्यादा फीस एक साथ जमा करने का दबाव नहीं बना सकेगा।

टीएमसी को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, काउंटिंग सुपरवाइजर से जुड़ी मांग वाली याचिका खारिज

Setback For TMC: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की याचिका को खारिज कर दिया है। टीएमसी की मांग थी कि काउंटिंग सुपरवाइजर के तौर पर राज्य कर्मचारियों की नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है? संविधान के अनुच्छेद 324 की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast