Search KhabarFast

Press ESC to close

Tripura News: BSF जवानों पर हमले के बाद बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा अवैध कब्जे हटाए; मकान-दुकानें ध्वस्त

Tripura News: BSF जवानों पर हमले के बाद बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा अवैध कब्जे हटाए; मकान-दुकानें ध्वस्त

Tripura News:त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में बीएसएफ, सरकारी और वन विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। प्रशासन अब तक सोनामुरा और विशालगढ़ सब-डिवीजन में 50 से ज्यादा अवैध अतिक्रमण हटा चुका है। ताजा कार्रवाई में कई मकानों और दुकानों को भी ध्वस्त किया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों ने बॉक्सनगर इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ की जमीन पर कथित तौर पर बनाए गए 5 मकानों और 2 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए 2 मकानों को भी गिराया गया।

बीएसएफ जवानों पर हमले के बाद शुरू हुई कार्रवाई

दरअसल, यह पूरा मामला 2 नवंबर को भारत-बांग्लादेश सीमा पर कलमचौरा थाना क्षेत्र के आशाबाड़ी गांव में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले से जुड़ा है। बताया गया कि बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते बांग्लादेश में गांजा तस्करी की कोशिश कर रहे कथित तस्करों के एक समूह को रोक दिया था। इसके बाद करीब 50 पुरुषों और महिलाओं की भीड़ ने कथित तौर पर जवानों को घेरकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना में एक कंपनी कमांडर समेत कम से कम चार बीएसएफ जवान घायल हुए थे। इनमें से दो जवानों को गंभीर चोटें आई थीं। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी और कार्रवाई बढ़ा दी।

5 महिलाओं समेत 24 आरोपी गिरफ्तार

त्रिपुरा पुलिस के आईजी मांचक इप्पर के मुताबिक, बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में अब तक 5 महिलाओं सहित 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच में अवैध निर्माणों की पहचान की गई थी। जिन लोगों की संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है, उनमें कुछ पर बीएसएफ जवानों पर हमले और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। वहीं, कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कथित तौर पर अवैध कब्जा कर रखा था।
 

Also read: अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन समेत कई पदों का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से करें PDF डाउनलोड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मन की बात में PM मोदी ने की संचार साथी की तारीफ, बताया- 'ऐप दिला सकता है खोया मोबाइल फोन'

Mann Ki Baat PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 140वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मन की बात समाज के हर वर्ग और देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है, जहां चुनौतियों पर बात होती है और लोगों को जागरूक भी किया जाता है। इस बार उन्होंने सबसे पहले नशे की लत के मुद्दे को उठाया।

PF निकालना हुआ अब UPI जितना आसान! EPFO देगा बैंक जैसी सुविधा, खाते से निकाल सकेंगे ₹25,000

EPFO UPI PF Withdrawal: EPFO से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। EPFO अपने मेंबर्स को जल्द ही बैंक जैसी सुविधाएं देने की तैयारी में है। इसमें बैंक की तरह ही ब्याज का भुगतान तुरंत किया जाएगा। साथ ही खाते में UPI, डेबिट कार्ड से पैसा जमा करने और निकालने की भी सुविधा मिलेगी।EPFO चीफ और सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति ने बताया कि UPI के जरिए पैसा निकालने की सुविधा

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast