Search KhabarFast

Press ESC to close

PF निकालना हुआ अब UPI जितना आसान! EPFO देगा बैंक जैसी सुविधा, खाते से निकाल सकेंगे ₹25,000

PF निकालना हुआ अब UPI जितना आसान! EPFO देगा बैंक जैसी सुविधा, खाते से निकाल सकेंगे ₹25,000

EPFO UPI PF Withdrawal: EPFO से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। EPFO अपने मेंबर्स को जल्द ही बैंक जैसी सुविधाएं देने की तैयारी में है। इसमें बैंक की तरह ही ब्याज का भुगतान तुरंत किया जाएगा। साथ ही खाते में UPI, डेबिट कार्ड से पैसा जमा करने और निकालने की भी सुविधा मिलेगी।EPFO चीफ और सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति ने बताया कि UPI के जरिए पैसा निकालने की सुविधा के लिए जरूरी टेक्निकल टेस्टिंग पूरी हो चुकी है।

शुरुआत में 25,000 रुपये निकालने की सुविधा

शुरुआत में 25,000 रुपये निकालने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये सुविधा अब कभी भी शुरू की जा सकती है।बता दें कि EPFO ने मेंबर्स की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 1 नवंबर, 2026 से वॉट्सऐप सर्विस शुरू की है। EPFO मेंबर अब वॉट्सऐप के जरिए PF खाते में जमा राशि और पासबुक देख सकते हैं।

कुछ ही दिनों में शुरू होगा EPFO 3.0 प्रोजेक्ट

रमेश कृष्णमूर्ति ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''हमारा लक्ष्य मेंबर्स को बैंक जैसी सुविधाएं देना है। हम कुछ ही दिनों में EPFO 3.0 प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। उसमें कोर बैंकिंग जैसी सुविधा होगी। जैसे बैंक में आपका खाता रहता है तो आप UPI के जरिए लेन-देन कर सकते हैं या फिर कभी भी पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा, बैंक खाते के साथ आपको ब्याज भी तुरंत मिलता रहता है। इसी तरह की सुविधाएं EPFO मेंबर्स को देने की हमारी कोशिश है। हमारा लक्ष्य है कि इस सुविधा को एक साल के अंदर शुरू कर दें।''उन्होंने कहा, ''आज के दिन जितने भी मेंबर लेजर हैं, वो पूरा कोर बैंकिंग में चला जाएगा। इससे खाता देखना, पैसा जमा करना और निकालना आसान होगा।

Also read: Tripura News: BSF जवानों पर हमले के बाद बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा अवैध कब्जे हटाए; मकान-दुकानें ध्वस्त

असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी भी जमा कर सकेंगे पैसा

कृष्णमूर्ति ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा संहिता में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने का प्रावधान है। असंगठित क्षेत्र में कोई नियोक्ता नहीं होता, तो उन्हें खुद ही योगदान देना होगा। जैसे कोई ड्राइवर है या घर में काम करने वाला व्यक्ति है, अगर वो PF में पैसा जमा करना चाहें तो UPI, QR कोड, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए जमा कर सकेगा।

भीम ऐप पर तैयार हुआ 'क्लेम एप्लीकेशन'

उन्होंने बताया कि भीम UPI में EPFO, SBI और NPCI तीन हितधारक हैं। छोटे ग्रुप में टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। भीम ऐप पर एक आसान 'क्लेम एप्लीकेशन' तैयार किया गया है। यहां आप देख पाएंगे कि कितने पैसे जमा हैं और कितने निकाल सकते हैं। फिलहाल इसकी सीमा 25,000 रुपये होगी।शुरुआत में आप एक दिन या सप्ताह में एक बार पैसे निकाल सकेंगे। ये सुविधा तत्काल जरूरतों के लिए होगी। 25,000 रुपये से ज्यादा निकालने के लिए क्लेम फॉर्म नंबर 31 भरना होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मन की बात में PM मोदी ने की संचार साथी की तारीफ, बताया- 'ऐप दिला सकता है खोया मोबाइल फोन'

Mann Ki Baat PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 140वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मन की बात समाज के हर वर्ग और देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है, जहां चुनौतियों पर बात होती है और लोगों को जागरूक भी किया जाता है। इस बार उन्होंने सबसे पहले नशे की लत के मुद्दे को उठाया।

Tripura News: BSF जवानों पर हमले के बाद बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा अवैध कब्जे हटाए; मकान-दुकानें ध्वस्त

Tripura News:त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में बीएसएफ, सरकारी और वन विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। प्रशासन अब तक सोनामुरा और विशालगढ़

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast