Search KhabarFast

Press ESC to close

Triggered Weds Ruchika: प्रैंक्स की दुनिया से प्यार के मंडप तक, ट्रिगर्ड इंसान आज रचाएंगे शादी

Triggered Weds Ruchika: प्रैंक्स की दुनिया से प्यार के मंडप तक, ट्रिगर्ड इंसान आज रचाएंगे शादी

Triggered Insaan Wedding: "दोस्तों, वो यूट्यूबर जिसने अपने मजेदार प्रैंक्स और बिंदास रोस्ट्स से लाखों दिल जीते, आज वो खुद एक नए रोमांचक चैप्टर की शुरुआत कर रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आपके फेवरेट Triggered Insaan यानी निशचय मल्हान की, जिन्होंने कभी शादी के प्रैंक्स से इंटरनेट पर तहलका मचाया था, वो आज, 9 जून 2025 को, वो अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सच्चाई को जीने जा रहा है। निशचय अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और टैलेंटेड कंटेंट क्रिएटर रुचिका राठौर के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दिसंबर में की थी सगाई...

कभी 'Whatever Ruchika Can Draw, I Buy For Her' जैसे मजेदार वीडियोज से फैंस को हंसाने वाले निशचय ने पिछले साल दिसंबर में अपनी सगाई की खबर से सबको चौंका दिया था। और अब, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की धूम के बीच, मल्हान फैमिली और उनके फैंस इस ग्रैंड वेडिंग के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्या होगा इस शादी में खास? कौन-कौन से यूट्यूबर्स मचाएंगे धमाल? और क्या निशचय का कोई नया प्रैंक इस बार भी हमें सरप्राइज करेगा? आइए, चलते हैं इस लव स्टोरी के जश्न में, जहां रोमांस, मस्ती और ढेर सारा प्यार इंतजार कर रहा है।"

यूट्यूब विडीयो के जरिए शादी का धमाकेदार ऐलान!

Triggered Insaan यानी निशचय मल्हान की, जिन्होंने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रविवार, 8 जून 2025 को एक खास वीडियो में अपनी शादी का ऐलान किया। इस वीडियो में निशचय अपनी मंगेतर और टैलेंटेड कंटेंट क्रिएटर रुचिका राठौर के साथ नजर आए, जहां दोनों ने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया। और वो तारीख है आज, यानी 9 जून 2025।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

R. Madhavan Padma Shri Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक एक्टर आर. माधवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा दिया, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हीं बधाई दे रहे हैं।

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

Alka Yagnik Health Update: 'मेलोडी क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को कौन नहीं जानता। 'टिप टिप बरसा पानी' , 'कैसे मुझे तुम मिल गई', से लेकर 'अगर तुम साथ हो', अपनी मधुर आवाज से उन्होंने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

'गद्दी है तो हम हैं...' बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, 'Mirzapur: The Movie' के टीज़र डेट का ऐलान

Mirzapur: The Movie Teaser: फोन स्क्रीन पर नहीं, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्ज़ापुर का भौकाल, ये इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। ये फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म के टीज़र की की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है। जिससे 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का टीज़र गुरुवार, 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast